ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रिसाली में बेदखली अभियान, दुकानदारों ने नालियों पर भी किया कब्जा, पुलिस की मौजूदगी में हुई तोड़फोड़
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

रिसाली में बेदखली अभियान, दुकानदारों ने नालियों पर भी किया कब्जा, पुलिस की मौजूदगी में हुई तोड़फोड़

By Mohan Rao
Published: January 28, 2023
Share
रिसाली निगम में बेजाकब्जों पर कार्रवाई
SHARE

रिसाली। नगर पालिक निगम रिसाली के आयुक्त आशीष देवांगन ने बेजा कब्जा धारियों पर फिर से सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। शनिवार को शहर के मुख्य मार्ग कृष्णा टाकीज रोड व नाली पर हुए 35 से ज्यादा अतिक्रमण हटाया गया। नाली पर बने स्लैब व टाइल्स को उखाड़ा गया।

बेदखली अभियान को लेकर पूरे दिन निगम क्षेत्र में हड़कंप रहा। आयुक्त के निर्देश पर अधिकारी बेहिचक व्यापारिक प्रतिष्ठानों के सामने हुए अतिक्रमण को बैक होल लोडर से हटाया। व्यापारियों ने दुकानों के सामने नाली पर स्लैब ढाल कर ऊपर से टाइल्स लगाकर जमीन का उपयोग व्यसायिक रूप में कर रहे थे। वही कुछ व्यापारी बेरिकेटिंग करने स्टील का रेलिंग लगाव रखे थे। जिसे कर्मचारियों ने उखाड़कर जब्त किया । वही फुटकर व्यापारियों और फल विक्रेता द्वारा बनाए बॉस बल्ली के दुकान को भी उखाड़ा गया।

लगातार चलेगी कार्रवाई
आयुक्त आशीष देवांगन ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही जिले के सभी नगरीय निकाय में किया जा रहा है। लगातार सड़क दुर्घटना को रोकने और जाम की स्थिति से निपटने कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने अभियान चलाने के निर्देश दिए है। सप्ताह भर फिर से शुरू हुई कार्यवाही रिसाली निगम क्षेत्र में लगातार चलेगी।

सड़क पर मटेरियल को रखने से हुआ विवाद
कृष्णा टाकीज रोड पर भवन निर्माण सामग्री रखा हुआ था। जिसे निगम ने जब्त किया। वही एक जगह पर गिट्टी को छोड़ने से अन्य व्यापारी आक्रोशित होकर हल्ला करने लगे। बाद में अधिकारियों ने निर्माण कर्ता व्यापारी से परमिशन आदेश मंगाकर सार्वजनिक किया। जिसमें सड़क बाधा शुल्क लिए जाने का उल्लेख था। इसके बाद ही मामला शांत हुआ।

सर्द मौसम में योगासन और प्राणायाम रखेंगे ख्याल, ये रहे 8 बेहतरीन टिप्स…
डॉ. भीमराव अंबेडकर की दूरदर्शिता और दर्शन ने संविधान को विशिष्ट बनाया : सुश्री उइके
भारत-नेपाल में तल्खी के बीच हाई लेवल मीटिंग, विकास संबंधी परियोजनाओं पर हुई बात
Breaking News : भिलाई में NIA की रेड… श्रमिक नेता कलादास डहरिया के घर पहुंची टीम… लैपटॉप, पैनड्राइव और फाेन किया जब्त
ऐतिहासिक फिल्म में मराठा कमांडर की पत्नी की भूमिका निभाएंगी अमृता खानविलकर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अवैध प्लाटिंग पर निगम की बड़ी कार्रवाई, 25 एकड़ जमीन पर किया जा रहा था कब्जा… चला निगम का बुलडोजर
Next Article राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में युवा कलाकरों ने लुभाया – पंडवानी, भरथरी, धनकुल जगार, राऊत, करमा ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?