ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शपथ से पहले ही दिखने लगा वैशाली नगर में विधायक रिकेश का जलवा, पुलिस के साथ किया पैदल मार्च
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

शपथ से पहले ही दिखने लगा वैशाली नगर में विधायक रिकेश का जलवा, पुलिस के साथ किया पैदल मार्च

By Mohan Rao
Published: December 8, 2023
Share
विधायक रिकेश सेन पुलिस कर्मियों के साथ चर्चा करते हुए
SHARE

विधायक रिकेश ने कहा- वैशाली नगर में नहीं चलने देंगे अवैध नशे का कारोबार

भिलाई। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद अब सरकार गठन का इंतजार है। प्रदेश का सीएम कौन होगा इस पर सस्पेंस है। बहरहाल छत्तीसगढ़ में भले ही सरकार का गठन नहीं हुआ हो लेकिन प्रदेश के जीते हुए विधायक जरूर एक्टिव हो गए हैं। इसी कड़ी में वैशाली नगर विधानसभा के नव निर्वाचित विधायक रिकेश सेन पहले दिन से ही ग्राउंड पर दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि रिकेश सेन के प्रयास से ही शहर के चखना सेंटरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। यही नहीं गुरुवार को दिनभर रिकेश मैदान में डटे रहे और पुलिस के साथ मिलकर पैदल मार्च भी किया।

वैशाली नगर विधायक रिकेश की चर्चा इसलिए भी हो रही है क्योंकि उन्होंने विधायक बनने के साथ ही अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। गुरुवार को रिकेश ने पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-6 पहुंचकर अफसरों से इस संबंध में चर्चा भी की। इसके बाद शाम को छावनी पुलिस की टीम के साथ विधानसभा क्षेत्र में पैदल भ्रमण किया। इस दौरान वपे राम नगर मुक्तिधाम, 18 नंबर रोड, शांति नगर, जवाहर नगर आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया और अवैध नशे के कारोबार पर नकेल कसने पुलिस के साथ खुद मैदान पर उतरे।

होटल व ढ़ाब संचालकों को सख्त निर्देश
भ्रमण के दौरान वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने होटल व ढ़ाबा संचालकों को सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का अवैध नशे का कारोबार कर रहे हैं तो उसे तत्काल बंद कर दे। इस दौरान विधायक रिकेश खुद जांच करते भी देखे गए। इस दौरान वैशाली थाना प्रभारी ममता शर्मा पूरे दलबल के साथ रही। विधायक रिकेश सेन ने कहा कि शहर में अवैध नशे का कारोबार नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कारोबार की शिकायतें मिलने पर का जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी और एफआईआर भी होगा। पहले दिन से एक्शन होने से विधायक रिकेश की क्षेत्र में जबरदस्त चर्चा भी हो रही है।

रायपुर में पहला वनडे इंटरनेशनल आज, जानें क्या है पिच की कंडीशन और कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
खुलासा: देश में कोरोना की दूसरी लहर के लिए डेल्टा वैरिएंट जिम्मेदार, शोध में किया दावा
सीबीआई करेगी कवर्धा की राजमाता के भतीजे की हत्या की जांच, दर्ज की एफआईआर
देश भर में लाखों पोल्ट्री पक्षियों की मौत, यूपी बर्ड फ्लू की पुष्टि वाला सातवां राज्य बना
प्रसव कक्ष में मितानिन बना रही थी वीडियो, मना करने पर महिला डॉक्टर से की मारपीट, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आरबीआई गवर्नर ने की मौद्रिक नीति की घोषणा, एमपीसी ने रेपो रेट 6.5 प्रतिशत पर रखा बरकरार
Next Article Breaking News : भाजपा ने तय कि तीन राज्यों के पर्यवेक्षक, अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल व दुष्यंत गौतम को मिली छत्तीसगढ़ की कमान

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?