ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एथलीट नीरज, मिताली सहित कई खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री राहत कोष में दान दिया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

एथलीट नीरज, मिताली सहित कई खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री राहत कोष में दान दिया

By @dmin
Published: April 1, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली । कोरोना वायरस के खिलाफ अभियान में खेल जगत भी हर संभव सहयोग दे रहा है। क्रिकेटर मिताली राज ने 10 लाख और पूनम यादव ने 2 लाख रुपए दिए। इसके अलावा भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने तीन लाख रुपये की राशि दी है। नीरज ने केंद्र और हरियाणा राज्य राहत कोष में कुल तीन लाख रूपये का दान दिया।
राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदकधारी एथलीट ने ट्वीट किया, ‘‘मैंने पीएम केयर्स फंड में दो लाख और हरियाणा कोविड राहत कोष एक लाख रूपये का दान दिया है। मुझे उम्मीद है कि हम अपनी क्षमता अनुसार इस समय कोविड-19 से देश की लड़ाई में मदद करेंगे। ’’
मिताली ने प्रधानमंत्री राहत कोष और तेलंगाना मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच पांच लाख रूपये देने की घोषणा की। वहीं महिला टी20 विश्व कप 2020 में भारत के फाइनल तक पहुंचने के अभियान में अहम भूमिका निभाने वाली पूनम ने 2 लाख रुपए दिए हैं। उसने ट्वीट किया, ‘मैं प्रधानमंत्री राहत कोष और उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान दे रही हूं। उम्मीद है कि सभी अपना योगदान देंगे। सभी सुरक्षित रहें।’
वहीं ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने भी डेढ लाख रुपए का योगदान दिया। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ की ओर से बृज भूषण ने मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच लाख रूपये देने का ऐलान किया। वहीं वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 50000 रूपये देने की घोषणा की।
भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण ने महासंघ की ओर से कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री राहत कोष में 11 लाख रुपए देने की घोषणा की है। वहीं इसके अलावा भारतीय खेल प्राधिकरण के कर्मचारियों ने भी तीन दिन का वेतन दिया है जो करीब 76 लाख रूपए है।

उम्र के हिसाब से कितनी बार बदलें बच्चे का डायपर
26 हजार परिवारों तक पहुंचाई गई नि:शुल्क श्रीमद् भगवद् गीता
पाक क्रिकेटर दानिश कनेरिया मोबाइल से कर रहे भारतीय मंदिरों में पूजा
Unconventional Workouts That Torch Fat And Sculpt Muscle
लॉकडाउन में ढिलाई, गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कहा- सख्ती से कराएं इसे लागू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अगस्त-सितंबर में आईपीएल के आयोजन की संभावनाएं तलाश रही बीसीसीआई
Next Article भारत से बेहतर है ऑस्ट्रेलियाई टीम : पेन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?