ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एपीएल-बीपीएल श्रेणी के हितग्राहियों का भी टीकाकरण शुरू… 18 से 45 वर्ष के लोगों के कोरोना वैक्सिनेशन केंद्र का कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने किया निरीक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

एपीएल-बीपीएल श्रेणी के हितग्राहियों का भी टीकाकरण शुरू… 18 से 45 वर्ष के लोगों के कोरोना वैक्सिनेशन केंद्र का कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने किया निरीक्षण

By @dmin
Published: May 8, 2021
Share
एपीएल-बीपीएल श्रेणी के हितग्राहियों का भी टीकाकरण शुरू… 18 से 45 वर्ष के लोगों के कोरोना वैक्सिनेशन केंद्र का कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने किया निरीक्षण
एपीएल-बीपीएल श्रेणी के हितग्राहियों का भी टीकाकरण शुरू… 18 से 45 वर्ष के लोगों के कोरोना वैक्सिनेशन केंद्र का कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने किया निरीक्षण
SHARE

दुर्ग। जिले में आज से एपीएल एवं बीपीएल हितग्राहियों के वैक्सिनेशन का कार्य आरम्भ हुआ। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने जिले में 18 वर्ष से 45 वर्ष के लोगो को कोरोना से बचाव के लिए लगाए जा रहे वैक्सिनेशन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने भिलाई नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वैक्सिनेशन केंद्र कोसा नगर पहुँचकर यहाँ हितग्राहियों को किये जा रहे टीकाकरण की व्यवस्था देखी। केंद्र को उपलब्ध कराए गए वैक्सीन के आधार पर लाभान्वित हितग्राहियों की जानकारी ली। उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि युवाओं में टीकाकरण को लेकर काफी उत्साह है। युवा वर्ग टीकाकरण केंद्र पहुंचकर टीका लगवा रहे हैं।
कलेक्टर ने टीकाकरण केंद्र प्रभारी से कहा कि जो भी हितग्राही केंद्र में टीका लगाने आये, उसे टिका लगाने के साथ ही उसका मनोबल भी बढ़ाये। इससे वे टीके से होने वाले फ़ायदों को लेकर आश्वस्त हों। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिए उपलब्ध कराए गए वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर अंत्योदय परिवार के हितग्राही एपीएल व बीपीएल परिवार के हितग्राहियों को समान अनुपात में टीकाकरण किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि आने वाले समय मे हितग्राहियों की सँख्या के आधार पर टीकाकरण केंद्र की सँख्या बढ़ाई जाएगी। जिससे हितग्राही आसानी से इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे। इस अवसर पर भिलाई निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी भी उपस्थित थे।
युवाओं ने जताई खुशी- टीकाकरण केंद्र में टीका लगाने आई आकांक्षा सिंह ने बताया कि वे इंजीनियरिंग में आठवें सेमेस्टर की विद्यार्थी हैं। कोविड का पहला टीका लग जाने से वे काफी संतुष्ट है। इस बारे में बार-बार सुनने मिलता था कि कोविड का टीका इसके प्रति प्रतिरोध बढ़ाने के लिए काफी उपयोगी होता है। आज यहां आकर टीका लगवा लिया। काफी अच्छा लग रहा है। वही केंद्र में आए 30 वर्षीय युवक चंदन शर्मा ने बताया कि कोविड से लडऩे का स्थाई उपाय टीका लगाना ही है। टीका जितने जल्दी लगा लेंगे, उतना ही लाभ हमें मिल सकेगा आज टीके का पहला डोज लगवा लिया, मुझे पता ही नहीं चला, कब टीका मुझे स्टाफ नर्स ने लगा दिया। सभी को टीका जरूर लगाना चाहिए। केंद्र में आईं 35 वर्षीय सुमन यादव ने बताया कि इस बार कोविड से युवाओं की भी जान गई है। अपनी सुरक्षा के लिए टीके लगवाना जरूरी है।

सीएम बघेल की वर्चुअल बैठक में बोले विधायक वोरा: प्रदेश सरकार कोरोना नियंत्रण में हो रही है सफल…. टीकों की कमी के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार
राहुल नेतृत्व करने में असमर्थ…अब असम तक पहुंची कांग्रेस कलह की आंच, विधायक ने पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप
छत्तीसगढ़ में कोरोना : पिछले 24 घंटे में मिले 1188 नए कोरोना मरीज, 12962 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या…
खनिजों के अवैध परिवहन कार्रवाई, बिलासपुर में 5 ट्रैक्टर ट्रॉली वाहन जब्त
चौपाटी का विरोध: एजेंसी की मनमानी पर भड़की महापौर, कहा-धरोहर से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 204 # 08 may 2021
Next Article कोविड-19 महामारी की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभा रहे छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश के एनटीपीसी स्टेशन…. बिना रुके कर रहे हैं बिजली का उत्पादन कोविड-19 महामारी की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभा रहे छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश के एनटीपीसी स्टेशन…. बिना रुके कर रहे हैं बिजली का उत्पादन

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?