ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Lok Sabha elections : दुर्ग के मतदाताओं में उत्साह… सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान, सुबह 9 बजे तक 14 फीसदी मतदान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedLoksabha Election 2024

Lok Sabha elections : दुर्ग के मतदाताओं में उत्साह… सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान, सुबह 9 बजे तक 14 फीसदी मतदान

By Mohan Rao
Published: May 7, 2024
Share
SHARE

भिलाई। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर मतदान हो रहा है। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में सुबह से मतदाताओं में भारी उत्साह का माहौल है। सुबह तय समय पर 7 बजे वोटिंग शुरू हो गई। वोटिंग शुरू होने से पहले की लोगों की कतारें लगनी शुरू हो गई। सुबह 9 बजे तक दुर्ग में 13.96 फीसदी मतदान हुआ। शांतिपूर्ण मतदान के बीच भिलाई के तीन मतदान केन्द्रों में ईवीएम खराब हो गई। इसे बदलने के बाद लगभग आधे घंटे की देरी से मतदान शुरू हुआ।

बता दें दुर्ग लोकसभा में 25 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यहां भाजपा व कांग्रेस का सीधा मुकाबला है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा और इसके नतीजे 4 जून को आएंगे। 20 लाख 90 हजार 414 मतदाता अपने सांसद का चुनाव करेंगे। इसमें पुरुष 1042000 मतदाता, महिला 1048360 और अन्य 54 मतदाता है। आयु के अनुसार मतदाताओं की संख्या 18 से 19 वर्ष के 56330, 20 से 29 वर्ष के 460852, 30 से 39 वर्ष के 620513, 40 से 49 वर्ष के 416849, 50 से 59 वर्ष के 294945, 60 से 69 वर्ष के 153535, 70 से 79 वर्ष के 68935 और 80 प्लस वर्ष के 18445 मतदाता हैं।

तीन केन्द्रों में बिगड़ा ईवीएम
मतदान के दौरान आज सुबह से ही बदली छाए होने के कारण लोगों को थोड़ी राहत मिली। वहीं भिलाई में तीन मतदान केन्द्रों में ईवीएम बिगड़ने से देरी हुई। मतदान शुरू होने के बाद सेक्टर 2 डीएवी विद्यालय में बने मतदान केंद्र के बूथ क्रमांक 75 की मशीन में खराब हो गई। इसी प्रकार ईएमएमएस सेक्टर 5 के 2 बूथों में EVM में खराबी आई। इन तीनों केन्द्रों में लगभग आधे घंटे के लिए वोटिंग रुक गई। ईवीएमए बदलने के आधे घंटे बाद मतदान शुरू होगा।

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने किया मतदान
कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज मतदान केंद्र पहुंच कर मतदान किया। उन्होंने सेल्फी जोन में फोटो के माध्यम से मतदान कर लेने जानकारी दी। साथ ही लोगो को मतदान करने की अपील की। दुर्ग के एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने भी अपनी पत्नी के साथ पहुंचकर मतदान किया। इसी प्रकार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनन्दन राठौर ने अपनी पत्नी क़े साथ मतदान किया।

पुलवामा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में मार गिराए दो आतंकी
दुनिया भारतीय युग की शुरुआत के कगार पर, एनके सिंह बोले- 2047 तक हम बनेंगे विकसित राष्ट्र
छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल अनुसुइया उइके ने तीन कार्यक्रमों में चीफगेस्ट बनने का दिया आमंत्रण
पीएम मोदी को बम से उड़ाने की धमकी, भाजपा कार्यालय भेजी गई चिठ्ठी, पुलिस जांच शुरू
कमजोर पड़ रहा है कोरोना का कहर: लगातार तीसरे दिन दर्ज हुए 50 हजार से कम केस, 24 घंटे में 817 मौतें भी हुईं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रायपुर में 18 सीएपीएफ कंपनी, 7 सीएएफ कंपनी के साथ 19 सौ से ज्यादा पुलिस बल तैनात
Next Article रायपुर स्टेशन परिसर शराब पीते पकड़े गए कुली, सिविल ड्रेस में अचानक पहुंचे थे सीनियर डीसीएम
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?