ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दिव्यांगता सर्टिफिकेट के लिए बढ़ी श्रेणी…. 7 से बढ़ाकर 21 बीमारियों को किया गया शामिल…. तेजाब पीडि़त व छोटा कद सहित इन लोगों को भी मिलेगा लाभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

दिव्यांगता सर्टिफिकेट के लिए बढ़ी श्रेणी…. 7 से बढ़ाकर 21 बीमारियों को किया गया शामिल…. तेजाब पीडि़त व छोटा कद सहित इन लोगों को भी मिलेगा लाभ

By @dmin
Published: August 19, 2021
Share
Enhanced category for disability certificate…. Increased from 7 to 21 diseases included
Enhanced category for disability certificate…. Increased from 7 to 21 diseases included
SHARE

दुर्ग। शासन की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांग जनों की बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। बड़ी संख्या में पात्र दिव्यांग जनों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके, इसके लिए समाज कल्याण विभाग दिव्यांग जनों को लगातार चिन्हित करने का प्रयास कर रहा है।

समाज कल्याण विभाग के डोनर सिंह ठाकुर ने बताया कि शासन ने दिव्यांग जनों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम में संशोधन किया है, जिससे दिव्यांग जनों की श्रेणी में बदलाव आया है। पहले 7 बीमारियों से पीडि़त व्यक्ति ही दिव्यांग जनों की श्रेणी में आते थे परंतु वर्तमान में इनकी कुल 21 श्रेणियां है। इस श्रेणी में सेरेब्रेल पाल्सी, हीमोफिलिया, कुष्ट रोग, अस्थि बाधित, मल्टीपल स्कलेरोसिस, मांसपेसी दुर्विकास, पार्किसंस रोग, सिकल सेल, स्पेसिफिक लर्निंग, थैलेसिमिया आदि शामिल हैं।

जिले में ऑटिज्म जो कि एक प्रकार की न्यूरोलॉजिकल व डेवलपमेंट डिसेबिलिटी है जैसे दिव्यांग जनों का चिन्हांकन भी किया गया है। ऑटिज्म से ग्रसित कुल 34 लोगों की पहचान कर उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। पहले तेजाब हमले से पीडि़तों और बौनों को दिव्यांगता की श्रेणी में नहीं रखा गया था परंतु वर्तमान में संशोधन के बाद यह भी दिव्यांग जनों की श्रेणी में आते हैं। जिले में 4 तेजाब पीडि़तों और 34 बौनौं का चिन्हांकन भी विभाग के द्वारा किया गया है और उन्हें आवश्यकता अनुसार संसाधन मुहैया कराए जा रहे हैं। 49 मूक निशक्तजन की पहचान भी की गई है ,जिसके लिए प्रशासन स्पीच थेरेपी जैसे कार्यक्रम चला रहा है।

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने दिव्यांग जनों के सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में सभी संबंधित अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। ज्यादा से ज्यादा दिव्यांगजन, दिव्यांग प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकें और सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकें, इसे ही प्राथमिकता की श्रेणी में रखने के लिए कहा गया है। शहरी एवं ग्रामीण दोनों अंचलों में प्रचार-प्रसार के माध्यम से निरंतर कैपों का आयोजन किया जा रहा है और शहर में पार्षद व गांव में ग्राम प्रधान की मदद लेकर पात्र लोगों का चिन्हांकन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने महिलाओं द्वारा तैयार किये जा रहे मछली आहार निर्माण कार्य का किया अवलोकन
अब निजी संस्थानों में 50 फीसदी सीटों की फीस सरकारी मेडिकल कॉलेज के बराबर होगी, एनएमसी का निर्देश
टीकाकरण में भारत ने रचा इतिहास… एक दिन में एक करोड़ से ज्यादा लोगों को लगे टीके… पीएम मोदी ने दी बधाई
छत्तीसगढ़ में आरआई पदोन्नति परीक्षा रद्द, गड़बड़ियों पर हाईकोर्ट का फैसला, नए सिरे से होगी परीक्षा
खेल शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक विकास में सहायक- राजस्व मंत्री वर्मा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Khursipar's indoor stadium will be named after former prime minister Rajiv Gandhi पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम से होगा खुर्सीपार का इनडोर स्टेडियम… विधायक देवेन्द्र यादव ने लिखा कलेक्टर को पत्र
Next Article Rengapara illuminated on Independence Day… Electricity reached inaccessible forest areas स्वतंत्रता दिवस पर रेंगापारा हुआ रोशन… सरकार की विशेष पहल से दुर्गम वनक्षेत्र में पहुंची बिजली… नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हुआ नया सवेरा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?