ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एनएमडीसी ने घटाईं लौह अयस्क की कीमतें, छत्तीसगढ़ के इस्पात उद्योगों को मिलेगा लाभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

एनएमडीसी ने घटाईं लौह अयस्क की कीमतें, छत्तीसगढ़ के इस्पात उद्योगों को मिलेगा लाभ

By @dmin
Published: May 13, 2020
Share
SHARE


रायपुर। नवरत्न कंपनी एनएमडीसी ने 9 मई 2020 को लौह अयस्क की कीमतें 400/- रुपए प्रति टन तक घटा दी । डीआरसीएलओ की कीमतों में भी रु. 470/- प्रति टन की कमी की है। पहले भी 4 अप्रैल 2020 को एनएमडीसी ने लौह अयस्क की कीमतें 500/- रुपए प्रति टन तक घटाई थीं और  डीआरसीएलओ उत्पाद की कीमतों में भी 580/- रुपये प्रति टन की कमी की थी।
इस प्रकार एक माह की अवधि में एनएमडीसी ने लौह अयस्क की कीमतें 900/- रुपए प्रति टन तथा डीआरसीएलओ की कीमतें 1050/-रुपए प्रति टन कम की है।  डीआरसीएलओ के प्रमुख ग्राहक छ्तीसगढ़ की कंपनियां हैं।
लौह अयस्क की कीमतों में कमी से इस्पात कंपनियों, विशेष रूप से छ्त्तीसगढ़  की स्पॉन्ज ऑयरन आधारित इस्पात कंपनियों को बड़ी राहत मिली है। एनएमडीसी ने कीमतों के निर्धारण में इस्पात एवं लौह अयस्क के मौजूदा बाजार की परिस्थितियों पर विचार करते हुए एक सुविचारित निर्णय लिया है।
यह ध्यान देने योग्य है कि तैयार माल के प्रयोगकर्ताओं की घटती हुई मांग के कारण सभी प्रमुख इस्पात मिलें कम क्षमता के साथ कार्य कर रही हैं।
ओएमसी सहित, उड़ीसा के कुछ व्यापारिक खनिकों ने हाल ही में संपन्न उनकी नीलामी में लौह अयस्क की कीमतों में रु.500/- प्रति टन की कमी की थी, फिर भी वे अपनी सम्पूर्ण मात्रा का निपटान नहीं कर सके।
एन.बैजेंद्र कुमार सीएमडी, एनएमडीसी ने कहा कि “ एनएमडीसी द्वारा कीमतें जाने से इस्पात कंपनियों को बड़ी राहत मिली है और उन्होंने एनएमडीसी द्वारा संकट के वर्तमान समय में लिए गए इस कदम की सराहना की है।

तेजस राजधानी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश नाकाम, अराजकतत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
केन्द्र के कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब लाएगा कानून, 19 अक्टूबर को विधानसभा का विशेष सत्र
मानसून सत्र के दौरान संसद में दिखेगा बदलाव: पहली बार लोकसभा सांसद डिजिटल तरीके से दर्ज कराएंगे उपस्थिति….. तैयार किया गया एप
गंगा विलास क्रूज : पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, पानी में तैरता फाइव स्टार होटल है यह जहाज… 51 दिन की यात्रा पर रवाना
बड़ी खबर: उच्चतम स्तर पर देश का विदेशी मुद्रा भंडार, 633 अरब डॉलर के पार पहुंचा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एपीएल राशनकार्डधारी परिवारों को एक जून से 10 रूपये किलो में दो किलो मिलेगा नमक
Next Article मुख्यमंत्री को इंडसइंड बैंक ने सौंपा कोरोना सुरक्षा किट

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?