बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार की सुबह पोटेनार व केशामुंडी के पहाड़ व जंगलों में सुरक्षाबल व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है। जवानो ने मारे गए नक्सली का शव बरामद कर लिया है। शव के पास से जवानों ने एक पिस्टल, मैगजीन और नक्सली सामान बरामद किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के जांगला व भैरमगढ़ के सरहदी गांव पोटेनार व केशामुंडी के जंगल में भैरमगढ़ एरिया कमेटी के 10 से 15 नक्सलियों मौजूद होने की सूचना मिली थी। सूचना पर शुक्रवार को डीआरजी, बस्तर फाइटर व सीआरपीएफ 222 बटालियन की संयुक्त पार्टी को रवाना किया गया था। शनिवार सुबह केशामुंडी के जंगल व पहाड़ में सर्चिंग के दौरान वहां पहले से घात लगाये बैठे नक्सलियों ने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
इसके बाद जवानों ने भी जवाबी हमला किया। करीब आधे घंटे दोनों तरफ से हुई फायरिंग के बाद नक्सली पहाड़ की आड़ लेकर भाग निकले। केशामुंडी के जंगल पर सर्चिंग में जवानों ने एक अज्ञात नक्सली का शव बरामद किया, जिसके पास से 1 पिस्टल और दो राउंड मैगजीन है। एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि घटनास्थल के आसपास सर्चिंग करने पर नक्सलियों के डेरा से कोडेक्स वायर, जिलेटिन स्टीक, फ्यूज वायर, पिट्ठू, नक्सली वर्दी, नक्सली साहित्य व रोजमर्रा के सामान बरामद किए गए हैं। फिलहाल मारे गए नक्सली के शिनाख्त की कार्रवाई की जा रही है।




