सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में गुरुवार को पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। जिले के नक्सल प्रभावित एर्राबोर थाना क्षेत्र के कोत्तालेंडरा जंगल में यह मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ की पुष्टि सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने की है। बताया जा रहा है इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। मुठभेड़ में चार से पांच नक्सलियों के घायल होने की सूचना है वहीं सुरक्षाबलों ने चार नक्सलियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। फिलहाल मौके पर सर्चिंग जारी है और पुलिस पार्टी के वापसी के बाद मामले में विस्तृत जानकारी मिल पाएगी।





