ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीर पंजाल में 16 साल बाद मुठभेड़, पुराने रूट सक्रिय कर रहा पाकिस्तान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पीर पंजाल में 16 साल बाद मुठभेड़, पुराने रूट सक्रिय कर रहा पाकिस्तान

By @dmin
Published: December 14, 2020
Share
पीर पंजाल में 16 साल बाद मुठभेड़, पुराने रूट सक्रिय कर रहा पाकिस्तान
पीर पंजाल में 16 साल बाद मुठभेड़, पुराने रूट सक्रिय कर रहा पाकिस्तान
SHARE

पुंछ (एजेंसी)। कश्मीर घाटी में आतंकवाद की कमर टूटने और अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार हो रहे डीडीसी चुनाव से बौखलाया पाकिस्तान घुसपैठ के पुराने रूटों को सक्रिय कर रहा है। पुंछ जिले में पीर पंजाल पर्वत शृंखला में रविवार को 16 साल बाद आतंकियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ इसकी तसदीक करती है। 

पीओके से घुसपैठ कराने के बाद यह रूट आतंकियों को कश्मीर घाटी पहुंचाने पहुंचाने का जरिया था। वर्ष 2004 में यहां मुठभेड़ हुई थी। इसके बाद से पीर पंजाल में रेंज में कभी आतंकी मूवमेंट नहीं पकड़ी गई, लेकिन अनुच्छेद 370 हटने के बाद से एलओसी पर लगातार गोलाबारी की घटनाएं हो रही हैं। इसी की आड़ में आतंकी घुसपैठ और हेरोइन व हथियारों की तस्करी की कोशिशें की जा रही हैं। मारे गए लश्कर के आतंकियों ने कुछ दिन पूर्व ही घुसपैठ की थी। इस दौरान एलओसी पर भारी गोलाबारी भी हुई। 
माना जा रहा है कि गोलाबारी की आड़ में घुसपैठ की गई है, लेकिन सरहदी इलाकों में सुरक्षा ग्रिड की मजबूती से आतंकियों की मौजूदगी का पता लगा लिया गया। वहीं पुंछ व आसपास के इलाकों में घुसपैठ समेत संदिग्ध गतिविधियों को लेकर पहले से अलर्ट जारी किया गया है। हर संदिग्ध हरकत पर संवेदनशील इलाकों को खंगाला जा रहा है। 

पोशाना तक कैसे पहुंच गए आतंकी, जांच तेज
एलओसी से घुसपैठ करने के बाद आतंकी डोगरेयां से पोशाना तक कैसे पहुंच गए, सुरक्षा एजेंसियां अब इसकी जांच में जुट गई हैं। माना जा रहा है कि पाकिस्तान जिन इलाकों में भारी गोलाबारी कर रहा है, उसके आसपास वाले इलाकों में आईएसआई स्थानीय स्लीपर सेल तैयार करने में लगी है। गोलाबारी के लिए उन्हीं इलाकों का चुना गया है, जहां से पहले घुसपैठ होती रही है। घुसपैठ के इन पुराने रूटों में बालाकोट, मनकोट, करमाड़ा, कृष्णाघाटी, कीरनी, कस्बा और शाहपुर शामिल हैं। इन इलाकों में गोला बारूद भी बरामद होता रहा है। 

लापता की तलाश में जांच के दौरान मिला घुसपैठ का इनपुट
लश्कर के तीन आतंकियों की पोशाना में मौजूदगी का इनपुट एक गुमशुदगी मामले की जांच से मिला। सूत्रों ने बताया कि एक स्थानीय तालिब हुसैन (46) निवासी डोगरेयां 9 दिसंबर को लापता हो गया था। पुलिस को सूचना मिली कि तालिब नदी किनारे से बजरी लेने गया और लौट कर नहीं आया। तालिब को ढूंढने के लिए जब टीमों को लगाया तो इलाके में संदिग्ध होने के इनपुट भी मिले। इसी जांच के आगे बढऩे पर आतंकियों की मौजूदगी का पता चल गया। हालांकि पुलिस ने अभी तक तालिब की गुमशुदगी को आतंकी घटना से जोड़कर नहीं माना है।

भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में मिले 22889 नए मरीज, संक्रमणमुक्त मामलों की संख्या 95 लाख के पार
राज्य में धान खरीदी का आंकड़ा 34.30 लाख मीटरिक टन से पार
छत्तीसगढ़ सरकार की इस योजना का कायल हुआ WHO, बना दी डॉक्यूमेंट्री… अब जिनेवा में दिखाई जाएगी यह फिल्म
जगदलपुर में मेकाज के डॉक्टरों ने प्रशिक्षु डीएसपी को पीटा, पेट्रोलिंग के दौरान पूछताछ पर भड़क गए थे डॉक्टर
वनवासी महिलाओं ने ऊंची उड़ान भर बनाई अंतर्राष्ट्रीय पहचान…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रमिक स्पेशल ट्रेन: प्रवासी श्रमिकों के आने का क्रम जारी: कटरा से आई तीन ट्रेनों से 2529 श्रमिक चांपा पहुंचे भारतीय रेलवे ने 31 जनवरी तक इन ट्रेनों को किया रद्द, यहां देखें पूरी सूची
Next Article Now there will be a quick solution to the problems of the ward अब वार्ड की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान…. तीन वार्डों के लिए खुला कार्यालय…. जितेन्द्र साहू ने किया शुभारंभ

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?