ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Encounter : बस्तर संभाग के तीन जिलों की सीमा पर 500 जवानों से घिरे नक्सली, पांच नक्सली ढेर… तीन के शव बरामद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeatured

Encounter : बस्तर संभाग के तीन जिलों की सीमा पर 500 जवानों से घिरे नक्सली, पांच नक्सली ढेर… तीन के शव बरामद

By Mohan Rao
Published: March 25, 2025
Share
मुठभेड़
SHARE

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों के पांव उखाड़ने का काम तेजी से किया जा रहा है। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के संकल्प 31 मार्च 2026 तक नक्सलियों के खात्मे को सुरक्षाबल तेजी से पूरा करने आगे बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में बस्तर संभाग के तीन जिलों दंतेवाड़ा, बीजापुर व नारायणपुर सीमा पर मंगलवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पांच नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। अब तक तीन नक्सलियों के शव भी बरामद कर लिए गए हैं। साथ ही हथियार भी बरामद किए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा-बीजापुर-नारायणपुर जिले की सरहद पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि इंद्रावती नदी के पार भारी संख्या में नक्सलियों का जमावड़ा है। इसी के आधार पर एक दिन पहले दंतेवाड़ा और बीजापुर से जवानों को ऑपरेशन के लिए निकाला गया था। करीब 500 जवान कोर इलाके में घुसे हैं और सुबह 8 बजे से फायरिंग जारी है। 5 से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि 3 शवों के साथ इंसास राइफल बरामद किया गया। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय ने बताया कि जिला दंतेवाड़ा और बीजापुर की सरहदी क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान पर निकले सुरक्षा बल की टीम के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है।  मुठभेड़ खत्म होने और सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही स्थिति क्लियर हो पाएगी।

बढ़ सकती है नक्सलियों की संख्या
बताया जा रहा है कि दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है। लगातार नक्सलियों के पर ताबड़तोड़ फायरिंग की जा रही थी। फिलहाल मुठभेड़ स्थल पर तलाशी अभियान चल रहा है। यही नहीं मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ भी सकती है। बता दें 20 मार्च को बीजापुर और कांकेर जिले में नक्सलियों और सुरक्षाबलों की अलग-अलग मुठभेड़ हुई। बीजापुर में हुई मुठभेड़ में 26 नक्सली मारे गए और बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का एक जवान शहीद हो गया। इसी प्रकार कांकेर में चार नक्सली को मार गिराया गया। इस प्रकार 30 नक्सलियों ढेर कर उनके शव बरामद किए गए।

भारत को है कोरोना से बचाना तो अगस्त से रोज लगानी होंगी 90 लाख वैक्सीन
वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट में दावा: 2021-22 में मजबूत और टिकाऊ वृद्धि की राह पर लौटेगी अर्थव्यवस्था
समलैंगिकों के विवाह का मामला: सुको में केन्द्र का हलफनामा, कहा- राज्यों के विचार लेना जरूरी
शीतकालीन सत्र के पहले दिन विधानसभा में दिवंगतों को दी गई श्रद्धांजलि
shreekanchanpath 20 # 03 November 2024
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वन विभाग का बड़ा एक्शन: ऐसे ही दफना दिया था भालू का शव, न पंचनामा न पोस्टमार्टम, दो वनरक्षक सस्पेंड वन विभाग का बड़ा एक्शन: ऐसे ही दफना दिया था भालू का शव, न पंचनामा न पोस्टमार्टम, दो वनरक्षक सस्पेंड
Next Article आभा उड़िया समाज के होली मिलन में दिखा युवाओं में उत्साह, वीर शहीदों को भी किया याद

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?