ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायगढ़ में हाथी का आतंक : सो रही महिला को कुचलकर मार डाला, मकान के साथ फसल भी तहस नहस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaigarh

रायगढ़ में हाथी का आतंक : सो रही महिला को कुचलकर मार डाला, मकान के साथ फसल भी तहस नहस

By Mohan Rao
Published: February 22, 2024
Share
हाथी ने मकान को किया क्षतिग्रस्त
SHARE

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी के आतंक से लोग भयभीत हैं। मंगलवार की रात को यहां जंगली हाथी ने घर में सो रही महिला को कुचलकर मर डाला। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस व वन विभाग के अफसर मौके पर पहुंचे और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

मिली जानकारी के अनुसार रायगढ जिले के तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कसडोल के आश्रित गांव कांटाझरिया में मंगलवार की रात 10 बजे एक जंगली हाथी पहुंच गया। रात में अचानक गांव में हाथी के आने से लोगों में अफर तफरी का माहौल बन गया। इस बीच जंगली हाथी ने एक किसान की फसल को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ एक मकान को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं घर में अकेली सो रही महिला चमरीन मांझी (60) कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।

मंगलवार की रात जंगली हाथी के हमले से महिला की मौत होने की जानकारी मिलते ही रायगढ़ वन परिक्षेत्र के रेंजर लीला पटेल बुधवार की सुबह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका के परिजनों को तत्कालीक सहायता राशि के रूप में 25 हजार रुपए परिजनों को दिए। वहीं हाथी के कारण हुए नुकसान का आंकलन करने के बाद मुआवजा राशि देने का भी आश्वासन दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद तमनार पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद वन विभाग के द्वारा हाथी प्रभावित क्षेत्रों में लगातार मुनादी शुरू कर दी गई। वन विभाग द्वारा गांव के लोगों को जंगली हाथी से दूरी बनाये रखने अपील की जा रही है।

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा का विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता- ताम्रध्वज साहू
भानुप्रतापपुर उपचुनाव : चुनावी रण में अब सीएम भूपेश की एंट्री… तीन दिन चलेगा जनसभाओं का दौर
मकानों के मलबे से बनेगी टाइल्स, सीएम बघेल ने 121 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की दी सौगात
पीएम मोदी ने शुरू की छत्तीसगढ़ में 14,260 करोड़ से अधिक की परियोजनाएं, रजत जयंती महोत्सव का किया शुभारंभ
वानखेड़े पर निजी हमले के आरोपों पर घिरे नवाब मलिक… याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा- ट्विटर पर दे सकते हो जवाब तो कोर्ट में भी दो
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरबा में बनेगा एल्यूमिनियम पार्क, इन्वेस्ट इंडिया की तर्ज पर आयोजित होगा इन्वेस्ट छत्तीसगढ़ सम्मेलन
Next Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 Shreekanchanpath 130 # 22 February 2024

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?