ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से ग्राम बोड़ालाता में बहाल हुई बिजली व्यवस्था
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedJashpur

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से ग्राम बोड़ालाता में बहाल हुई बिजली व्यवस्था

By Poonam Patel
Published: June 25, 2026
Share
खराब ट्रांसफार्मर बदला गया, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
खराब ट्रांसफार्मर बदला गया, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में संचालित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है। इसी क्रम में जशपुर जिले के विकासखंड कुनकुरी अंतर्गत ग्राम पंचायत दाराखरिका के आश्रित ग्राम बोड़ालाता में लंबे समय से बाधित विद्युत आपूर्ति को पुनः बहाल कर ग्रामीणों को बड़ी राहत प्रदान की गई है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत दाराखरिका के सरपंच ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर बताया था कि ग्राम बोड़ालाता में स्थापित ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली नहीं होने से ग्रामीणों को दैनिक कार्यों में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। साथ ही यह क्षेत्र हाथी प्रभावित होने के कारण अंधेरे में जंगली हाथियों की गतिविधियों तथा विषैले जीव-जंतुओं से खतरा बढ़ने की आशंका भी बनी हुई थी। बरसात का मौसम शुरू होने से पहले समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने तत्काल संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश प्राप्त होते ही विद्युत विभाग ने त्वरित पहल करते हुए खराब ट्रांसफार्मर को बदल दिया, जिससे ग्राम बोड़ालाता में विद्युत आपूर्ति पुनः सुचारू हो गई है।

बिजली व्यवस्था बहाल होने पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के माध्यम से उनकी समस्या का शीघ्र समाधान हुआ है, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली है। उल्लेखनीय है कि बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के माध्यम से बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रभावी व्यवस्था विकसित की गई है। आमजन से प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, जिससे लोगों को त्वरित राहत मिल रही है और शासन के प्रति उनका विश्वास और अधिक मजबूत हो रहा है।

Gustakhi Maaf: उदारता से संकीर्णता की ओर
तेजी से पैर पसार रहा पीलिया, अस्पतालों में बढ़े मरीज
वैज्ञानिक चयन परीक्षा में सृष्टि को प्रथम स्थान मिलने पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने दी बधाई
क्वाड बैठक: जयशंकर बोले- चीन ने तोड़े लिखित समझौते, सीमा पर हालात बिगाडऩे के लिए वही जिम्मेदार
गंदे पानी सप्लाई के विरोध में जल सत्याग्रह व आमरण अनशन की तैयारी में युवा कांग्रेस… 8 मई तक का दिया अल्टिमेटम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article साधारण परिवारों के सपनों को मिल रही नई उड़ान, ट्राइबल यूथ हॉस्टल बन रहा प्रतिभाओं का सशक्त मंच सीएम साय ने यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में सफल ट्राइबल यूथ हॉस्टल के विद्यार्थियों से की मुलाकात
Next Article सौसायटी के चावल की कालाबाजारी : सुपेला पुलिस ने पिकअप के साथ आरोपी को पकड़ा

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?