ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बिहार में चुनावी शंखनाद: तीन चरण में होंगे चुनाव, 28 अक्टूबर को पहला चरण…. 10 नवंबर को मतगणना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बिहार में चुनावी शंखनाद: तीन चरण में होंगे चुनाव, 28 अक्टूबर को पहला चरण…. 10 नवंबर को मतगणना

By @dmin
Published: September 25, 2020
Share
During the cleaning, there was hell in the old well
During the cleaning, there was hell in the old well
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। चुनाव आयोग ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीखों का एलान कर दिया है। पहले चरण का मतदान 28 अक्तूबर को किया जाएगा तो दूसरे चरण के लिए तीन और तीसरे चरण के लिए सात नवंबर को मतदान किए जाएंगे। वहीं दस नवंबर को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। इस बार चुनाव का समय बढ़ा दिया गया है, इस बार चुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। बिहार में तीन चरणों में चुनाव होगा। पहला चरण में 16 जिलों के 71 सीटों पर चुनाव होगा तो वहीं दूसरे चरण में 17 जिलों के 94 सीटों पर वोटिंग और तीसरे चरण में 15 जिलों के 78 सीटों पर मतदान किया जाएगा।
 

चुनाव आयोग ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दस नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। इसी के साथ राज्य में आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू हो गई है। एमसीसी दिशानिर्देशों के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए आयोग पहले ही विस्तृत व्यवस्था कर चुका है। चुनाव आयोग ने कहा है कि पहले चरण में 16 जिलों में मतदान होंगे। 31, 000 मतदान केंद्रों पर मतदान डाले जाएंगे। इसमें 71 सीटों पर मतदान होंगे। दूसरे चरण में 17 जिलों में मतदान होंगे। इसमें  94 सीटों पर मतदान होंगे। तीसरे चरण में 15 जिलों में मतदान होंगे। इसमें 78 सीटों पर मतदान होंगे।

243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त होगा

बता दें कि बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कोरोना संकट की वजह से दुनिया के 70 देशों में चुनावों को टाल दिया गया। इस संकट के बीच देश में सबसे बड़ा चुनाव होने जा रहा है। राज्य में कुल वोटर सात करोड़ 18 लाख हैं जिसमें महिला वोटर तीन करोड़ 39 लाख हैं। एक बूथ पर एक हजार मतदाता ही वोट डाल सकेंगे। मतदान के समय को एक घंटे के लिए बढ़ाया गया है।, सात लाख सेनिटाइजर, छह लाख पीपीई किट और 46 लाख मास्क का इंतजाम किया गया है। छह लाख फेस शील्ड का इंतजाम किया गया है। राज्य में आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) इस घोषणा के साथ लागू हो गई है। एमसीसी दिशानिर्देशों के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए आयोग पहले ही विस्तृत व्यवस्था कर चुका है। कोरोना संक्रमित मरीज मतदान के अंतिम घंटों में ही अपना वोट डाल सकेंगे। वे ऐसा स्वास्थ्य अधिकारियों की देखरेख में करेंगे।

चुनाव आयोग के दिशा निर्देश
~ सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने पर कार्रवाई की जाएगी।
~ उम्मीदवारों पर चल रहे मुकदमों की जानकारी सार्वजनिक करनी होगी।
~ उम्मीदवारों के बारे में वेबसाइट पर जानकारी देनी होगी।
~ नामांकन के लिए केवल दो लोग जा सकेंगे।
~ सभी मतदान केंद्र ग्राउंड फ्लोर पर रहेंगे।
~ चुनाव प्रचार वर्चुअल होगा।
~ आपराधिक प्रकरणों के बारे में अखबार में विज्ञापन देना होगा।
~ नामांकन ऑनलाइन भी किया जाएगा।
~ पांच से ज्यादा लोग घर जाकर प्रचार नहीं कर सकते।
~ चुनाव प्रचार में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन आवश्यक होगा।
~ नामांकन में दो से ज्यादा वाहनों का उपयोग नहीं किया जा सकेगा।

मंत्री पद के बाद अहम कैबिनेट समितियों में भी स्मृति इरानी, भूपेंद्र यादव और सिंधिया को मिली जगह
मिताली राज ने रचा इतिहास: 10 हजार रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला बल्लेबाज
राजभवन में मना 6 राज्यों का स्थापना दिवस, राज्यपाल ने कहा- राज्यों की विविधताओं को राष्ट्रीय एकता एक सूत्र में पिरोती है
जैसे को तैसा: चीन को उसी की भाषा में भारत का जवाब, गलवान घाटी की इस तस्वीर ने सबकुछ कर दिया साफ
गुस्ताखी माफ: स्वस्थ-सामान्य प्रसव और आधुनिक लाइफस्टाइल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article PM Modi launches Garib Kalyan Rozgar Abhiyan: 25 types of work to be done in 116 districts किसानों से झूठ बोलने वाले लोग उनके कंधे पर बंदूक रखकर चला रहे हैं – पीएम मोदी
Next Article Late singer SP Balasubramanian died of corona, admitted in private hospital पार्श्व गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का कोरोना से निधन, निजी अस्पताल में थे भर्ती

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?