ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Election Tour: भाजपा की परिवर्तन यात्रा 12 से, अमित शाह करेंगे शुरूआत, जाने क्या रंग लाएगी यह यात्रा?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedPoliticsRaipur

Election Tour: भाजपा की परिवर्तन यात्रा 12 से, अमित शाह करेंगे शुरूआत, जाने क्या रंग लाएगी यह यात्रा?

By Om Prakash Verma
Published: September 6, 2023
Share
Election Tour: भाजपा की परिवर्तन यात्रा 12 से, अमित शाह करेंगे शुरूआत, जाने क्या रंग लाएगी यह यात्रा?
Election Tour: भाजपा की परिवर्तन यात्रा 12 से, अमित शाह करेंगे शुरूआत, जाने क्या रंग लाएगी यह यात्रा?-symbolic pic
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुख्य विपक्षी भाजपा ने राज्य में परिवर्तन यात्रा निकालने का फैसला किया है। यह यात्रा 87 विधानसभा क्षेत्रों में 2,989 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह यात्रा राज्य में 12 सितंबर और 16 सितंबर से दो अलग-अलग स्थानों दंतेवाड़ा (दक्षिण छत्तीसगढ़) और जशपुर (उत्तर छत्तीसगढ़) से शुरू की जाएगी। भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अरुण साव ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 सितंबर को दंतेवाड़ा में एक सार्वजनिक रैली के दौरान मां दंतेश्वरी का आशीर्वाद लेने के बाद पहली परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। उन्होंने बताया कि 16 दिवसीय यह यात्रा 21 जिलों में 1,728 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

साव ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 16 सितंबर को जशपुर में दूसरी परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि यह यात्रा राज्य के बिलासपुर और सरगुजा संभाग में 12 दिनों में 1,261 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। उन्होंने बताया कि दोनों यात्राओं के तहत 84 जनसभा, 85 स्वागत सभा और सात रोड शो होंगे। यह यात्रा 87 विधानसभा क्षेत्रों में 2,989 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद बिलासपुर में समाप्त होंगी। यात्रा के समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शामिल होने की उम्मीद है। यह पूछे जाने पर कि तीन विधानसभा क्षेत्रों को क्यों बाहर रखा गया है क्योंकि राज्य में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं, साव ने कहा कि बीजापुर, सुकमा और अंतागढ़ निर्वाचन क्षेत्रों (तीनों माओवाद प्रभावित) को यात्रा में शामिल नहीं किया गया है, लेकिन जब यात्रा आसपास के निर्वाचन क्षेत्रों से गुजरेगी तो तीनों निर्वाचन क्षेत्रों के लोग इसमें शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य से ‘कांग्रेस शासन को उखाड़ फेंकने के लिए निकाली जा रही यात्राÓ के दौरान भाजपा भूपेश बघेल सरकार की विफलताओं को उठाएगी। यात्रा में केंद्र और राज्य के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के वरिष्ठ नेता दो-दो दिनों के लिए दोनों यात्राओं में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ में रमन सिंह के नेतृत्व में 15 साल (2003-2018) तक सत्ता में रहने के बाद, भाजपा को 2018 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के हाथों भारी हार का सामना करना पड़ा था। पार्टी अब सत्ता में वापसी की कोशिश में है। भाजपा ने पिछले महीने उन 21 सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी जहां वह 2018 में कांग्रेस से हार गई थी।

90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा अभी नहीं की गई है। 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कुल 90 सीट में से 68 सीट जीती थीं, जबकि भाजपा 15 सीट पर जीत के साथ दूसरे स्थान पर रही थी। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़-जोगी को पांच सीटें और उसकी सहयोगी बहुजन समाज पार्टी को दो सीट पर जीत मिली थीं। कांग्रेस के पास वर्तमान में 71 सीट हैं।

जिले में ऑक्सीजन बेड्स पर्याप्त संख्या में उपलब्ध: कोविड मरीजों तथा कोविड संदिग्ध मरीजों के लिए नहीं होगी दिक्कतें… हेल्पलाइन नंबर भी जारी
Big News : ताजनगरी आगरा में छत्तीसगढ़ के दो तीर्थयात्रियों की मौत, चलती ट्रेन में मची चीख पुकार… जानिए क्या है वजह
छोटे शहर से एक्टर बनने मुंबई पहुंचे थे आदित्य श्रीवास्तव, इस शो ने बदल दी जिंदगी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को हरेली पर्व की दी शुभकामनाएं… सीएम हाउस में उत्सव की तैयारियां
सिंगलयूज प्लास्टिक रखने वाले दुकानदारों भिलाई निगम की कार्रवाई, 12 हजार से ज्यादा का वसूला जुर्माना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हादसा : शिवनाथ नदी में गिरी पिकअप, महिला-पुरूष सहित दो बच्चों की मौत हादसा : शिवनाथ नदी में गिरी पिकअप, महिला-पुरूष सहित दो बच्चों की मौत
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: अब तक मुगालते में जीती रही कांग्रेस

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?