ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बिहार में चुनाव हुआ रोचक, तेज प्रताप के खिलाफ मैदान में उतर सकती हैं ऐश्वर्या राय !
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

बिहार में चुनाव हुआ रोचक, तेज प्रताप के खिलाफ मैदान में उतर सकती हैं ऐश्वर्या राय !

By @dmin
Published: September 28, 2020
Share
बिहार में चुनाव हुआ रोचक, तेज प्रताप के खिलाफ मैदान में उतर सकती हैं ऐश्वर्या राय !
बिहार में चुनाव हुआ रोचक, तेज प्रताप के खिलाफ मैदान में उतर सकती हैं ऐश्वर्या राय !
SHARE

पटना (एजेंसी)। बिहार में अक्तूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सियासी पार्टियों ने चुनाव की तैयारियों को तेज कर दिया है। वहीं, सूबे के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव हसनपुर विधानसभा सीट से चुनाव लडऩे जा रहे हैं। दूसरी तरफ, जेडीयू इस सीट पर तेज प्रताप के खिलाफ उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय को मैदान में उतार सकती है। 
राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि जेडीयू इस सीट से तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या राय को टिकट दे सकती है। हसनपुर सीट अभी जेडीयू के कब्जे में हैं। यहां से राजकुमार राय जेडीयू के विधायक हैं। 2015 के विधानसभा चुनाव में राजकुमार राय जेडीयू और आरजेडी के संयुक्त उम्मीदवार थे। 
गौरतलब है कि तेज प्रताप के ससुर चंद्रिका राय पहले ही जेडीयू में शामिल हो गए हैं। अगर ऐश्वर्या यहां से मैदान में उतरती हैं, तो मुकाबला काफी दिलचस्प हो जाएगा। स्थानीय स्तर पर कयास यह लगाए जा रहे हैं कि राजकुमार राय को पार्टी इस बार किसी दूसरे सीट से चुनाव लड़ा सकती है या फिर विधान परिषद भेज सकती है। हालांकि अभी तक जेडीयू की तरफ से आधिकारिक रूप से ऐसा कोई बयान नहीं आया है। 
दरअसल, तेज प्रताप यादव दो दिवसीय हसनपुर दौरे पर थे। दो दिनों तक इस विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने कई रोड शो किए। हसनपुर में रोड शो के दौरान लालटेन की लौ ‘तेजÓ देख तेज प्रताप ने इस सीट को ओके कर दिया। 
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने एलान कर दिया कि वह हसनपुर विधानसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। तेज प्रताप एक सुरक्षित सीट की तलाश कर रहे थे। हसनपुर यादव बहुल क्षेत्र है। वहीं, महुआ विधानसभा सीट से आरजेडी के दूसरे दावेदारों ने तैयारी शुरू कर दी है। तेज प्रताप यादव पिछले विधानसभा चुनाव में वैशाली जिले की महुआ सीट से जीते थे।

बिहार में किस जिले में किस चरण में होगा मतदान

  • पहले चरण यानी 28 अक्तूबर को बांका, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, मुंगेर जिले के लिए मतदान होगा।
  • दूसरे चरण यानी तीन नवंबर को गोपालगंज, सिवान, पूर्वी चंपारण, शिवहर, मुजफ्फरपुर, सीवान, सारण, पटना, वैशाली, नालंदा, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगडिय़ा, भागलपुर जिले के लिए मतदान होगा।
  • तीसरे चरण यानी सात नवंबर को पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज जिले के लिए मतदान होगा। 

सात करोड़ मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
29 नवंबर को बिहार विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। चुनाव आयुक्त ने कहा कि इस बार मतदान केंद्रों की संख्या और मैनपावर को बढ़ाया गया है। बिहार में 2020 के चुनाव में सात करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसमें महिला मतदाताओं की संख्या तीन करोड़ से अधिक है।

मुख्यमंत्री को वोरा ने सौंपी वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के कामकाज की रिपोर्ट
रायपुर से अभनपुर की मेमू : एक घंटे में पूरा होगा सफर, इन स्टेशनों में रुकेगी ट्रेन… 30 को पीएम मोदी करेंगे रवाना
मुख्यमंत्री साय ने जशपुर को दी 122 करोड़ से अधिक के विकास कार्यो की सौगात, की कई घोषणाएं
Breaking News : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े हादसे का शिकार, आपस में टकराई की काफीले की गाड़ियां
बीते साल की बड़ी घटनाएं: कोरोना ने मचाया हाहाकार, वैक्सीन व ओलंपिक ने भरा जोश तो सीडीएस के निधन ने झकझोरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोर्ट का सीबीआई से सवाल- मीट कारोबारी मोइन कुरैशी से जुड़े केस में अपने 3 पूर्व प्रमुखों से क्यों नहीं की पूछताछ? कोर्ट का सीबीआई से सवाल- मीट कारोबारी मोइन कुरैशी से जुड़े केस में अपने 3 पूर्व प्रमुखों से क्यों नहीं की पूछताछ?
Next Article Event closed due to lockdown… Economic crisis on youth working as bouncers… Know what the Bouncer Group of Leaders are in Chhattisgarh लॉकडाउन के कारण बंद हुए इवेंट… बाउंसर का कार्य कर रहे युवाओं पर आर्थिक संकट… जाने क्या कह रहे हैं बाउंसर ग्रुप ऑफ लीडर छत्तीसगढ

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?