ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चुनाव आयुक्त अशोक लवासा बनेंगे एडीबी के उपाध्यक्ष, कार्यकाल पूरा होने से पहले मिली जिम्मेदारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

चुनाव आयुक्त अशोक लवासा बनेंगे एडीबी के उपाध्यक्ष, कार्यकाल पूरा होने से पहले मिली जिम्मेदारी

By @dmin
Published: July 15, 2020
Share
चुनाव आयुक्त अशोक लवासा बनेंगे एडीबी के उपाध्यक्ष, कार्यकाल पूरा होने से पहले मिली जिम्मेदारी
चुनाव आयुक्त अशोक लवासा बनेंगे एडीबी के उपाध्यक्ष, कार्यकाल पूरा होने से पहले मिली जिम्मेदारी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय निर्वाचन आयोग के चुनाव आयुक्त अशोक लवासा को एशियन डेवलपमेंट बैंक का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। 1980 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी लवासा मुख्य चुनाव आयुक्त बनने के दावेदार थे और चुनाव आयोग में उनका कार्यकाल अभी बाकी था। उन्होंने 23 जनवरी, 2018 को भारत के चुनाव आयुक्त के रूप में पदभार संभाला था और उन्हें अक्तूबर 2022 में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में रिटायर होना था।
लेकिन अब नए आदेश के बाद वे एडीबी के उपाध्यक्ष का पद संभालेंगे। उन्हें अगस्त में रिटायर में होने वाले दिवाकर गुप्ता की जगह पर यह जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। एशियन डेवलपमेंट बैंक ने बयान में कहा, ‘एडीबी ने अशोक लवासा को प्राइवेट सेक्टर ऑपरेशंस और पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के लिए बैंक में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। वह दिवाकर गुप्ता की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 31 अगस्त तक का है।
चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्ति से पहले, लवासा केंद्रीय वित्त सचिव के रूप में सेवानिवृत्त हुए। इससे पहले, वह पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के केंद्रीय सचिव भी रहे।
हालांकि अभी लवासा की तरफ से इस मामले में कोई बयान नहीं आया है लेकिन सूत्रों ने उनकी नियुक्ति की पुष्टि की है।
गौरतलब है कि लवासा उस समय चर्चा में आए थे जब 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और पूर्व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को आचार संहिता के उल्लंघन मामले में क्लीन चीट मिलने का विरोध किया था। चुनाव के कुछ समय बाद ही लवासा, उनकी पत्नी और उनके बेटे के खिलाफ आयकर विभाग का नोटिस भेजा गया था।

शेयर बाजार में चार दिनों की गिरावट पर ब्रेक, सेंसेक्स 900 अंक उछला, निफ्टी 18000 के पार
Raipur Big News : पत्नी की हत्या कर पति ने कर ली खुदकुशी, दो दिन पहले ही दोनों ने की थी लव मैरीज
विद्यार्थी जीवन व्यक्ति के जीवन का है सबसे सुखद, महत्वपूर्ण एवं स्वर्णिम कालखण्ड – डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम
बढ़ेगी आसमान में भारत की ताकत: अगले हफ्ते चार और राफेल विमान आएंगे… भारतीय वायुसेना के पास 20 हो जाएगी राफेल की संख्या
नए आयुक्त ने लिया पदभार, कहा-मेरी प्राथमिकता हर कार्य प्राथमिकता से हो: आशीष देवांगन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article RIL AGM: वर्ल्ड क्लास 5G सर्विस देगा Jio, मुकेश अंबानी का ऐलान, भारत को बनाएंगे 2G मुक्त RIL AGM: वर्ल्ड क्लास 5G सर्विस देगा Jio, मुकेश अंबानी का ऐलान, भारत को बनाएंगे 2G मुक्त
Next Article Jio Glass हुआ लॉन्च, स्मार्ट चश्मे से ही कर सकेंगे वीडियो कॉलिंग Jio Glass हुआ लॉन्च, स्मार्ट चश्मे से ही कर सकेंगे वीडियो कॉलिंग
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?