ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम मोदी और राहुल गांधी चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस, 29 अप्रैल तक मांगा जवाब
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedLoksabha Election 2024National

पीएम मोदी और राहुल गांधी चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस, 29 अप्रैल तक मांगा जवाब

By Mohan Rao
Published: April 25, 2024
Share
पीएम मोदी व राहुल गांधी को चुनाव आयोग का नोटिस
SHARE

नईदिल्ली। लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतों पर चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को नोटिस जारी किया है।  चुनाव आयोग ने 29 अप्रैल सुबह 11 बजे तक इस पर दोनों पार्टियों से जवाब मांगा है। इसे लेकर भाजपा और कांग्रेस ने एक दूसरे के नेताओं के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी और धर्म, जाति, संप्रदाय और भाषा के नाम पर लोगों के बीच नफरत फैलाने और अलगाववाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था।

चुनाव आयोग ने इस मामले में जन प्रतिनिधि कानून की धारा 77 की शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए स्टार प्रचारकों के आचरण के लिए पार्टी अध्यक्षों को जिम्मेदार माना है और दोनों पार्टियों के अध्यक्षों को नोटिस जारी किया है। चुनाव आयोग ने 29 अप्रैल को सुबह 11 बजे तक नोटिस का जवाब देने का निर्देश दिया है। चुनाव आयोग ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों को अपने उम्मीदवारों, स्टार प्रचारकों के आचरण की जिम्मेदारी लेनी होगी।

पीएम मोदी के इस भाषण पर कांग्रेस को आपत्ति
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीते दिनों राजस्थान में एक रैली के दौरान कहा था कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो वह लोगों की संपत्ति को घुसपैठियों और ज्यादा बच्चे पैदा करने वालों में बांट देगी। प्रधानमंत्री ने इस दौरान पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के एक पुराने बयान का जिक्र किया। कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग इस भाषण के साथ ही अन्य भाषण को जोड़ते हुए 140 पन्नों में 17 शिकायतें दर्ज कराई।

इध्र भाजपा ने भी 22 अप्रैल को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में भाजपा ने कहा था कि राहुल गांधी देश में गरीबी बढ़ने का झूठा वाद कर रहे हैं। भाजपा का आरोप है कि राहुल गांधी ने भाषा और क्षेत्र के आधार पर देश में विभाजन पैदा करने और चुनावी माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की।

बिलासपुर के टीसी की दबंगई : मशरूम व पनीर भूर्जी की जगह मटर पनीर परोसने पर सुपरवाइजर को पीटा
शिकारियों ने एक नर तेंदुआ को उतारा मौत के घाट, दांत, पूंछ सहित नाखून के लिए चारों पंजें काटकर ले गए
नए साल में आईआरसीटीसी में दिखेगा बदलाव: एक मिनट में बुक होंगे 10,000 टिकट
सूरजपुर में ट्रिपल मर्डर : 23 आरोपी गिरफ्तार, सरसो बोने पहुंचा था परिवार और दबंगों ने कर दी हत्या
सरपंच की करस्तानी, हरे भरे पेड़ों को काटकर अपने खेत की फेंसिंग बना ली, जनदर्शन में पहुंचा मामला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वेदांता एल्युमीनियम ने ‘ऑटोएज’ कॉन्क्लेव आयोजित कर ऑटो उद्योग के लिए एल्युमीनियम रेंज पेश किया वेदांता एल्युमीनियम ने ‘ऑटोएज’ कॉन्क्लेव आयोजित कर ऑटो उद्योग के लिए एल्युमीनियम रेंज पेश किया
Next Article मिस फायरिंग में एक जवान की मौत और एक घायल, सर्चिंग में निकली थी टीम और हो गया हादसा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?