ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक साथ रिटायर होंगे BSNL के 3554 कर्मचारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Business

एक साथ रिटायर होंगे BSNL के 3554 कर्मचारी

By @dmin
Published: January 30, 2020
Share
SHARE

लखनऊ,बीएसएनएल के पूर्वी परिमंडल में बरसों से नौकरी कर रहे 3,554 कर्मचारी 31 जनवरी को रिटायर हो जाएंगे। इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों के रिटायर होने के बाद पहली फरवरी से काम को लेकर अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए हैं। जीएम प्रशासन ने रिटायर होने वाले कर्मचारियों से नई व्यवस्था होने तक सेवाएं देने का अनुरोध किया है।

बीएसएनएल के पूर्वी परिमंडल में 6800 अधिकारी व कर्मचारी हैं। इनमें से 3,554 कर्मचारी 31 जनवरी को वीआएस ले रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों के जाने से बीएसएनएल की सेवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। तीन महीने पहले से जानकारी होने के बावजूद अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे और वीआरएस लेने वाले कर्मचारियों की कमी पूरा करने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की। विभागीय सूत्रों के अनुसार 29 जनवरी को जीएम प्रशासन एवं कार्मिक एके श्रीवास्तव ने वैकल्पिक प्रबंध होने तक सेवाएं देते रहने के लिए कर्मचारियों से लिखित अपील की थी। उन्होंने कहा है कि बीएसएनएल में सहयोग देने के लिए कर्मचारी एसएसए प्रमुखों के पास अपने नाम व मोबाइल नंबर लिखा दें, जिससे उनकी सेवाएं ली जा सकें।

‘ज्यादा जिम्मेदारी के लिए रहें तैयार’
बीएसएनएल अफसरों ने बड़ी संख्या में कर्मचारियों के रिटायर होने के बाद बचे 3 हजार 246 कर्मचारियों से पूरी तन्मयता से ड्यूटी करने को कहा है। इसके साथ ही पहले से ज्यादा जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार रहने को भी कहा गया है। हालांकि, मोबाइल सेवाओं पर किसी तरह का असर न पड़ने देने के लिए अधिकारियों ने पहले ही तैयारियां कर ली हैं। इसके बावजूद करीब 65 प्रतिशत कर्मचारी कम होने से फोन व ब्रॉडबैंड सेवाओं पर असर पड़ सकता है।

टूट सकती है परंपरा,जताई गई नाराजगी
बीएसएनएल में वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार रिटायर होने वाले कर्मचारियों को शॉल, स्मृति चिह्न व 2100 रुपये देकर विदाई दी जाती थी। विभाग की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण इस बार परंपरा टूटने के आसार हैं। इसे लेकर ऑल इंडिया रिटायर्ड बीएसएनएल एग्जिक्यूटिव वेलफेयर असोसिएशन के सर्कल सेक्रटरी पल्लव बोस ने नाराजगी भी जताई है। पल्लव बोस के अनुसार संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री प्रह्लाद राय ने सीएमडी पीके पुरवार से मिलकर सम्मान दिलाने के लिए पत्र सौंपा था। इसके बावजूद सीएमडी ने परंपरा जारी रखने से हाथ खड़े कर दिए।

बाजार में बढ़त, 55555 पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल
बजट के बाद गिरावट पर खुला बाजार, डॉलर के मुकाबले तीन सप्ताह के निचले स्तर पर रुपया
कोटक अल्ट्स ने शुरू किया ‘कैटलिस्ट अवॉर्ड्स’, भारत के टॉप फाइनेंशियल वोडकास्ट को मिलेगा 25 लाख रुपए का इनाम
सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, चलेगी 351km तक
सरकारी बैंक कर्मचारियों के लिए अलर्ट! ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस पर IRDAI ने जारी की ये गाइडलाइन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article टेलीकॉम बिजनेस बंद, पर TATA को राहत नहीं, AGR का देने हैं 13823 करोड़
Next Article भारतीय अर्थव्यवस्था अच्छी स्थिति में, बढ़ रही है खरीददारी: बैंक ऑफ अमेरिका

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?