ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक बेड दे दो या उन्हें जान से मार दो, पिता को तड़पते देखा तो बेटे ने लगाई मार्मिक गुहार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

एक बेड दे दो या उन्हें जान से मार दो, पिता को तड़पते देखा तो बेटे ने लगाई मार्मिक गुहार

By @dmin
Published: April 15, 2021
Share
सात घंटे तक लगाए अस्पतालों के चक्कर, बेड नहीं मिला तो मरीज को रास्ते में छोड़ गई एंबुलेंस
सात घंटे तक लगाए अस्पतालों के चक्कर, बेड नहीं मिला तो मरीज को रास्ते में छोड़ गई एंबुलेंस
SHARE

चंद्रपुर (एजेंसी)। कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर से महाराष्ट्र बेहाल है। हालात पर काबू पाने के मकसद से राज्य में कोरोना कफ्र्यू लगाया गया, लेकिन हालात इतने बदतर हो चुके हैं, जो दिल दहला देते हैं। ऐसा ही मामला चंद्रपुर के एक युवक का है, जिसने कोरोना से जूझ रहे अपने पिता के इलाज के लिए महज 24 घंटे में महाराष्ट्र और तेलंगाना के कई अस्पतालों के चक्कर काटे, लेकिन उससे मदद नहीं मिली। इसके बाद बेटे ने बस इतना कहा कि मेरे पिता को एक बेड दे दो या उन्हें जान से मार दो। 

यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र में रहने वाले सागर किशोर नाहर्शीवार के पिता काफी बीमार हैं। ऐसे में बेटे ने उनके इलाज के लिए महाराष्ट्र के साथ-साथ तेलंगाना में भी कई अस्पतालों के चक्कर काटे, लेकिन इलाज नहीं हो सका। बता दें कि सागर अपने पिता को लेकर मुंबई से 850 किमी दूर चंद्रपुर भी पहुंचे, लेकिन मरीजों की तादाद अचानक बढऩे से वहां भी स्वास्थ्य सुविधाएं बुरी तरह प्रभावित हो गईं, जिसके चलते अस्पताल 24 घंटे के लिए बंद कर दिए गए।

बेटे ने यूं बयां किया अपना दर्द
सागर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मैं दोपहर करीब 3 बजे से चक्कर काट रहा हूं। सबसे पहले मैं चंद्रपुर स्थित वरोरा अस्पताल गया था, लेकिन वहां बेड नहीं मिला। इसके बाद मैं कई निजी अस्पतालों में भी गया, लेकिन वहां भी जगह नहीं मिली। रात करीब डेढ़ बजे हम तेलंगाना के लिए रवाना हो गए और करीब तीन बजे वहां पहुंचे, लेकिन वहां भी इलाज नहीं हो सका। ऐसे में हम सुबह वापस महाराष्ट्र आ गए। फिलहाल, मेरे पिता एंबुलेंस में हैं। 

नहीं मिला इलाज तो लगाई यह गुहार
अपने पिता को एंबुलेंस में तड़पते देखकर सागर बेहद दुखी हो गए। उन्होंने बताया कि काफी घंटे एंबुलेंस में बीतने के बाद अब मेरे पिता की ऑक्सीजन खत्म होने लगी है। इसके बाद सागर ने बेहद मार्मिक गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि मेरे पिता के लिए एक बेड दे दो या इंजेक्शन देकर उन्हें जान से मार दो। मैं उन्हें इस हालत में घर नहीं ले जा सकता। 

बैटिंग करते आऊट होने पर हुटिंग से चिढ़े क्रिकेट कप्तान ने तान दी थी पिस्तौल…. हवाई फायर कर धमकाया… जाने क्या है पूरा मामला
बेजुबान बछड़े को रौंदने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे, भिलाई में कार से कुचलकर भाग गए थे बदमाश
उद्योग मंत्री ने स्लम बस्तियों को दी सर्वसुविधायुक्त उद्यान की सौगात, बोले- विकास की संकल्पना को पूरा करने काम कर रही सरकार
छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा 5 करोड़ से पार, 94 प्रतिशत आबादी को दोनों टीके लगाए जा चुके
डीआरडीओ ने किया लेजर गाइडेड एंटी टैंक मिसाइल का सफल परीक्षण… बनेगा दुश्मन की तोपों का काल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल छत्तीसगढ़ में कोरोना: कम नहीं हो रहा संक्रमण…. पिछले 24 घंटों में मिले 14250 नए मरीज…. 120 मरीजों की हुई मौत
Next Article AC ट्रेन की बोगियों में मिलेगी ऑपरेशन थिएटर जैसी ताजी हवा, राजधानी एक्सप्रेस में किया जा रहा है प्रयोग लॉकडाउन की आशंका पर पलायन: प्रवासियों को घर पहुंचाने के लिए चलीं 13 ट्रेनें, पढ़ें पूरी जानकारी

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?