ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कांग्रेस चुनाव अभियान समिति की बैठक में तय हुए आठ बिंदु, फिर से सरकार बनी तो घर-घर पहुंचेगी कांग्रेस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

कांग्रेस चुनाव अभियान समिति की बैठक में तय हुए आठ बिंदु, फिर से सरकार बनी तो घर-घर पहुंचेगी कांग्रेस

By Mohan Rao
Published: October 29, 2023
Share
प्रदेश कांग्रेस की बैठक
SHARE

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति की बैठक में आठ बिंदुओं पर चर्चा की गई। प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक के दौरान तय किया गया कि यदि प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनती है तो कांग्रेस कार्यकर्ता हर एक घर में पहुंचेंगे। बैठक के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस की महा सचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सहित वरिष्ठ नेताओं द्वारा प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति की बैठक में निर्धारित कार्यक्रमों को करने के लिए प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू ने सभी जिला व ब्लाक कांग्रेस व मोर्चा संगठनों के अध्यक्षों को निर्देश जारी किया है।    

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान प्रबंध समिति के संयोजक राजेश बिस्सा ने बताया कि कांग्रेस द्वारा 15 नवंबर तक लगातार जनता के मध्य सक्रीय रहने हेतु निरंतर कार्यक्रम चलाये जायेंगे। उन्होंने बताया कि संवाद अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्ग व समुदायों को कांग्रेस के साथ खड़ा करने हेतु उनके मध्य जीवंत उपस्थिती दर्ज करवायी जायेगी। प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के संयोजक राजेश बिस्सा ने बताया की उक्त कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु समिति की बैठक में कल व्यापक चर्चा हुई तथा बैठक पश्चात राष्ट्रीय प्रभारी व छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सुश्री सैलजा ने कार्यक्रमों की समिक्षा कर उनकी रुपरेखा पर मार्गदर्शन किया। चुनाव अभियान समिति की बैठक में मलकित गैंदू, राजेश बिस्सा, अमित पांडे, अशोक राज आहूजा, मुरारी गौड़, दीपक मिश्रा, डॉ राकेश गुप्ता, राजेंद्र जग्गी, समीर पांडे, विकास शुक्ला, संजय सिंह ठाकुर, दिलीप चौहान, सद्दाम सोलंकी, शेखर शर्मा, राजेश चौबे, हसन खान, मयंक तिवारी, जीशान इत्यादि शामिल हुए।

बैठक में तय हुए यह आठ बिंदु

हर घर कांग्रेस अभियान : इसकी मदद से हर घर पहुंचकर कांग्रेस सरकार की नीतियों, योजनाओं व निर्णयों तथा राज्य सरकार के प्रयास से आम जनता को मिले व्यक्तिगत लाभ से संबंधित सामग्रियों का प्रत्यक्ष वार्तालाप कर वितरण किया जायेगा।

विकास और विश्वास – कांग्रेस का साथ : इस अभियान के माध्यम से सभी वरिष्ठ कांग्रेजन एक जुट होकर जनता मध्य कांग्रेस और विश्वास एक दूसरे के पूरक हैं को समझायेंगे।

झूठ के विरुद्ध लड़ाई : झूठ से लड़ाई का यह अभियान चुनाव संपन्न होने तक लगातार कांग्रेस के विधिक प्रकोष्ठ के सहयोग से भाजपा के द्वारा फैलाये जाने वाले झूठ के विरुद्ध चलाया जायेगा है।

जन जागृति व विश्वास अभियान : विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस को क्षेत्रों में पराजय का सामना करना पड़ा था, उन सभी विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस की विजय सुनिश्चित करने यह कार्यक्रम वरिष्ठ नेताओं व स्टार प्रचारकों की उपस्थिति में किये जायेंगे।

महिला आक्रोश व जागृति अभियान : यह अभियान दो बिंदुओं महंगाई विषय पर महिला आक्रोश व्यक्त कर तथा प्रदेश कांग्रेस सरकार की नीतियों व कार्यों के लिये महिला अभिनंदन अभियान चला कर किया जायेगा।

युवा चेतना अभियान : यह अभियान भी दो बिंदुओं पर चलाया जायेगा। पहला – भाजपा सरकार द्वारा युवाओं से किये जा रहे छल के विरुद्ध युवाओं के माध्यम से निंदा अभियान तथा दूसरा – प्रदेश सरकार के द्वारा युवा कल्याण व रोजगार की दिशा में किये गये कार्यों के समर्थन में धन्यवाद अभियान चलाकर किया जायेगा।

टाउन हाल (पॉकेट मीटिंग्स) : प्रत्येक जिले में जो समाज में अपना विशिष्ठ स्थान रखते हैं की छोटी छोटी मीटिंग करवाकर उन्हे कांग्रेस के पक्ष में करने का अभियान चलाया जाना है।

सिंचाई परियोजनाओं के लिए 22 करोड़ रूपए की मंजूरी
मुख्यमंत्री बघेल ने केन्द्रीय कोयला एवं खनन मंत्री को लिखा पत्र…हर माह 1.50 करोड़ टन कोयला प्रदान करने का किया अनुरोध
जलवायु परिवर्तन की शुरूआत हर घर की खाने की टेबल पर होनी चाहिए, सिर्फ कॉन्फ्रेंस रूम से नहीं लड़ा जा सकता-पीएम मोदी
ऑक्सीजन के लिए मचा हाहाकार: पीएम मोदी ने संभाला मोर्चा, कहा- बिना रुकावट सभी राज्यों को हो आपूर्ति
नई दिल्ली ट्रायबल यूथ हॉस्टल के 9 युवाओं ने पास की यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा, मंत्री नेताम ने दी बधाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Elections 2023 : वोटर हेल्पलाइन एप से मोबाइल पर ही देख सकते हैं अपना मतदान केन्द्र, जानिए ऐप के अन्य फायदे
Next Article छत्तीसगढ़ के 900 मतदान केन्द्र महिलाओं के जिम्मे, हर विधान सभा में बनेंगे 10-10 संगवारी मतदान केन्द्र

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?