भिलाई। माह-ए-रमजान के बाद चांद दिखते ही प्रदेश भर में ईद-उल-फितर मनाई जा रही है। राजधानी रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर सहित प्रदेश के सभी जिलों में ईद का जश्न शुरू हो गया है। सुबह बड़ी तादाद में मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद की नमाज अता की। इस दौरान एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। इस दिन जकात और फितरा देने की परंपरा भी निभाई जाती है। जिससे जरूरतमंद लोग भी त्योहार की खुशियों में शामिल हो सकें।

ईद को भाईचारे, खुशी और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक माना जाता है। दुर्ग भिलाई के तमाम मस्जिदों में शनिवार को नमाज अदा की। भिलाई के जामा मस्जिद में हजारों की संख्या में लोग जुटे और नमाज अदा की। इसी प्रकार रायपुर में ईदगाह भाठा समेत तमाम मस्जिदों में नमाज़ियों ने ईद की नमाज अदा की। कठिन रोजे के बाद ईद के दिन लोगों ने नमाज अदाकर देश-प्रदेश की खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी।




