ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ईमामी अपना सीमेंट कारोबार निरमा समूह को बेचेगा, 5500 करोड़ की डील
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Business

ईमामी अपना सीमेंट कारोबार निरमा समूह को बेचेगा, 5500 करोड़ की डील

By @dmin
Published: February 8, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली. ईमामी समूह ने अपने सीमेंट कारोबार में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी निरमा समूह की नुवोको विस्टाज कॉरपोरेशन लिमिटेड को बेचने के लिये समझौता किया है. यह सौदा 5,500 करोड़ रुपये का है. इस कदम से समूह को अपने कर्ज में कमी लाने में मदद मिलेगी.

गौरतलब है कि समूह के ऊपर करीब 2,600 करोड़ रुपये का कर्ज है. ईमामी समूह के निदेशक मनीष गोयनका ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, ‘यह सौदा हमारे समूह के कर्ज मुक्त होने के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. इस सौदे के साथ हम उस लक्ष्य को काफी हद तक पूरा कर पाएंगे.’

3-4 महीने में पूरी हो सकती है डील

इमामी और नुवोको की डील को कॉम्पिटीशन कमीशन ऑफ इंडिया समेत अन्य रेग्युलेटरी मंजूरियों की जरूरत होगी. डील की प्रक्रिया अगले 3-4 महीने में पूरी होने की उम्मीद है.

ईमामी समूह के 80 लाख टन सालाना क्षमता के सीमेंट कारोबार को खरीदने के लिए आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख कंपनी अल्ट्राटेक, नुवोको विस्टाज (पूर्व में निरमा सीमेंट), लफार्ज होलासिम कंपनी और स्टार सीमेंट दौड़ में शामिल थी. ईमामी सीमेंट एक एकीकृत कारखाना और तीन ग्राइंडिंग यूनिट का परिचालन करती है.

कंपनी का पश्चिम बंगाल, ओडि‍शा, छत्तीसगढ़ और बिहार में सीमेंट कारोबार है. यह सौदा कुछ मंजूरी पर निर्भर है और इसके अगले तीन-चार महीनों में पूरा होने की संभावना है. नुवको चेयरमैन हिरेन पटेल ने कहा, ‘ईमामी सीमेंट हमारे सीमेंट कारोबार को अगले स्तर तक ले जाएगा. इससे नुवको की कुल सीमेंट क्षमता बढ़कर 2.35 करोड़ टन हो जाएगी.’

जीएसटी दर बढ़ने और रुपए के अवमूल्यन के चलते महंगा हुआ रियलमी का स्मार्टफोन
फेसबुक का नया नाम ‘मेटा’: जो कुछ भी सीखा उसके अनुभव से नए अध्याय की शुरूआत-मार्क जुकरबर्ग
Share Market: शेयर बाजार की हरियाली बरकरार; निफ्टी ने लगाई ऊंची छलांग, सेंसेक्स 78000 के पार
5जी का शुभांरभ: 21वीं सदी की सबसे बड़ी शक्ति का हुआ आगाज, टेक्नोलॉजी सेक्टर में आएगी क्रांति-पीएम मोदी
आईपीओ ने किया मालामाल, नायका की संस्थापक फाल्गुनी बनी देश की सबसे अमीर सेल्फमेड महिला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एटीएम बदल कर ठगी करने वाले अंतर्राज्जीय गिरोह का पर्दाफाश
Next Article कोर्ट में बोले अनिल अंबानी- अब मैं ‘कंगाल’ हूं

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?