ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: झारखंड के शिक्षा मंत्री ने ग्यारहवीं क्लास में लिया एडमिशन, 53 साल की उम्र में फिर शुरू करेंगे पढ़ाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

झारखंड के शिक्षा मंत्री ने ग्यारहवीं क्लास में लिया एडमिशन, 53 साल की उम्र में फिर शुरू करेंगे पढ़ाई

By @dmin
Published: August 10, 2020
Share
झारखंड के शिक्षा मंत्री ने ग्यारहवीं क्लास में लिया एडमिशन, 53 साल की उम्र में फिर शुरू करेंगे पढ़ाई
झारखंड के शिक्षा मंत्री ने ग्यारहवीं क्लास में लिया एडमिशन, 53 साल की उम्र में फिर शुरू करेंगे पढ़ाई
SHARE

रांची | झारखंड के शिक्षा मंत्री ने जगरनाथ महतो 53 साल की उम्र में फिर से पढ़ाई शुरू करेंगे। उन्होंने सोमवार को बोकारो के नावाडीह के देवी महतो इंटर कॉलेज की ग्यारहवीं क्लास में एडमिशन लिया है। 1995 में मैट्रिक करने के बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी। 

Contents
  • क्लास भी करेंगे और मंत्रालय भी संभालेंगे
  • क्यों लिया जगरनाथ ने इंटर की पढ़ाई करने का फैसला
  • कई और मंत्री हैं दसवीं पास

क्लास भी करेंगे और मंत्रालय भी संभालेंगे

कॉलेज के प्राचार्य दिनेश प्रसाद वर्णवाल ने खुद शिक्षा मंत्री का आर्ट्स संकाय में रजिस्ट्रेशन किया। कॉलेज के कार्यालय कक्ष में जाकर मंत्री महतो ने नामांकन फॉर्म भरा और 1100 रुपये शुल्क के साथ उसे जमा करवाया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि वह सारा काम देखते हुए सब कुछ करेंगे। ‘क्लास भी करेंगे और मंत्रालय भी संभालेंगे। घर में किसानी का काम भी करेंगे, ताकि मेरे काम को देखकर अन्य लोग भी प्रेरित हों। 

क्यों लिया जगरनाथ ने इंटर की पढ़ाई करने का फैसला

इसी साल जनवरी में उन्होंने शिक्षा मंत्री का पदभार ग्रहण किया। तभी कुछ लोगों ने कमें किया था दसवीं पास को शिक्षा विभाग दे दिया गया है। इसके बाद ही उन्होंने तय किया था कि वे आगे की पढ़ाई करेंगे। जगरनाथ महतो ने कहा, शिक्षा हासिल करने की कोई उम्र सीमा नहीं होती। नौकरियों करते हुए लोग आईएएस, आईपीएस की तैयारी करते हैं और सफल भी होते हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि उनके अंदर कुछ करने का जज्बा है। शिक्षामंत्री ने बताया कि राज्य सरकार शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, सोमवार को ही उन्होंने राज्यभर में 4,416 आदर्श इंटर स्कूल स्थापित करने के लिए विभाग की एक संचिका पर हस्ताक्षर किया है। यह प्रस्ताव कैबिनेट में जाएगा और राज्य मंत्रिपरिषद से स्वीकृति मिलने के बाद राज्यभर में आदर्श स्कूल स्थापित कर ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि उनकी यह कोशिश है कि गरीब विद्यार्थियों को निःशुल्क और बेहतर शिक्षा मिल सके। जब से जगरनाथ विधायक बने हैं तभी से वो गरीब बच्चों की उच्च शिक्षा पर होने वाले खर्च का वहन कर रहे हैं।

कई और मंत्री हैं दसवीं पास

एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव में दाखिल शपथ पत्र के अनुसार झारखंड में जगरनाथ महतो के अलावा कई और मंत्री है जो दसवीं पास है। बन्ना गुप्ता ( स्वास्थ्य मंत्री), चंपई सोरेन (परिवहन मंत्री), जोबा मांझी (समाज कल्याण मंत्री) और सत्यानंद भोक्ता ( श्रम मंत्री) भी दसवीं पास है। 

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: खरीफ फसलों के बीमा को लेकर नई तिथि जारी… अब इस दिन तक किसान करा सकेंगे खरीफ फसलों का बीमा
कोरोना काल में बेहतर सेवाओं के लिए डॉक्टरों सहित 150 से अधिक कर्मियों का हुआ सम्मान… बीएम शाह हॉस्पिटल व रिसर्च सेंटर में आयोजन… कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे हुए शामिल
Gustakhi Maaf: कभी हम डाक्टर तो कभी दवा बदल लेते हैं
आरक्षण बिल पर हस्ताक्षर की मांग, युवा कांग्रेस भेजेगी राज्यपाल को पोस्टकार्ड… स्टूडेंट्स भी आए सामने
लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने निर्माणाधीन ब्रिज, रेलवे अंडर ब्रिज और एक्सप्रेस वे का किया सघन निरीक्षण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बीसीसीआई स्थगित कर सकता है आईपीएल 2021 के लिए होने वाला मेगा ऑक्शन बीसीसीआई स्थगित कर सकता है आईपीएल 2021 के लिए होने वाला मेगा ऑक्शन
Next Article Previously, cow dung was thrown in the drain or on the roadside पहले नाली में या सड़क किनारे फेंकते थे गोबर, अब हर दिन बेचकर कमा रहे रुपए, गोधन न्याय योजना में तेजी से बढ़ी शहरी हितग्राहियों की संख्या

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?