ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रात डेढ़ बजे तक की जांच के बाद भी खाली हाथ लौटी ईडी, विधायक देवेन्द्र बोले- जब तक जिंदा हूं जनता के लिए जान भी हाजिर… देखें Video
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

रात डेढ़ बजे तक की जांच के बाद भी खाली हाथ लौटी ईडी, विधायक देवेन्द्र बोले- जब तक जिंदा हूं जनता के लिए जान भी हाजिर… देखें Video

By Mohan Rao
Published: February 21, 2023
Share
ईडी की कार्रवाई के बाद बाहर विधायक देवेन्द्र यादव का जोशिला अंदाज
SHARE

भिलाई। ईडी की टीम ने सोमवार को विधायक देवेंद्र यादव के घर में छापा मारा। सुबह से ईडी की टीम रात में डेढ़ बजे तक जांच करती रही। लेकिन ईडी की टीम को कुछ नहीं मिला। जांच में एक कागज का टूकडा तक नहीं मिला। अंत में टीम ने विधायक देवेंद्र यादव से भारत जोड़ा यात्रा को लेकर कुछ सवाल किए। और आधी रात को खाली हाथ लौट गए। भिलाई के लाडले विधायक देवेंद्र यादव के घर में ईडी का छापा पूरी तरह से राजनीति प्रपोगेंडा था। उनकी राजनीति छवि को धूमिल करने के लिए पूरी रणनीति बनाई गई थी।

ईडी की कार्रवाई के बाद जाने क्या बोले विधायक देवेन्द्र यादव, केपी न्यूज से खास बातचीत

जांच के दौरान विधायक देवेंद्र यादव ने ईडी को जांच में पूरा सहयोग किया। सुबह से देर रात तक जांच करने के बाद भी ईडी को कुछ नहीं मिला तब विधायक श्री यादव ने स्वयं से अपना मोबाइल भी जांच करने के लिए दे दिया। और कहा कि आप अपनी जांच पूरी इमानदारी से किए। पूरी जांच करने के बाद ईडी खाली हाथ लौट गई। जांच  के दौरान ईडी के अफसरों ने विधायक के परिवार और पड़ोसियों को भी बहुत परेशान किया। बीमार वृद्ध पड़ोसी को अफसर उठा लाए और सुबह से लेकर आधी रात तक उन्हे बिठाकर रखे। इसी प्रकार विधायक के परिवार वालों को अफसरों की वजह से बहुत परेशानी हुई।

जब भिलाई के लोगों को पता चला कि उनके लाडले विधायक यादव के यहां छापा पड़ा है। तो उनके समर्थकों की भीड़ जमा हो गई। हजारों की तादाद में लोग पहुंचे। लोगों ने जमकर नारेबाजी की। ईडी की सदबुद्दी के लिए यज्ञ किए, हनुमान चालिसा का पाठा किए। देखते ही देखते विधायक के समर्थकों की भीड़ बढ़ने लगी। पूरा एरिया छावनी में तबदिल हो गया। समर्थकों में भारी आक्रोश को देखते हुए ईडी के अफसरों ने गोली चलाने की धमकी दे दी। तब विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि यदि ऐसा मौका आता तो सबसे पहली गोली वे अपने सीने पर लेंगे, पर अपने समर्थकों पर एक आंच भी नहीं आने देगे। विधायक देवेंद्र यादव ने अपने समर्थकों और भिलाई वासियों से कहा कि तक जिंदा हूं भिलाई की जनता के लिए जान हाजिर है।

भिलाई वासियों के लिए मेरी जान हाजिर है
इस पूरी कार्रवाई को लेकर भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा कि कोई लाख कोशिश कर ले मेरे छवि को धूमिल करने की पर जब तक आप सब लोगों का प्यार और आशीर्वाद है। तब तक हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। जिस साफ सुथरी छवि को देख कर जिस उम्मीद से भिलाई के सम्मानित नागरिकों ने मुझे जीताया और इस गरिमामय पद पर बिठाया है। मैं हमेशा अपने इस साफ-सुथरी छवि के साथ काम करूंगा और हमेशा लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा। सिर्फ यही नहीं जब तक मैं जिंदा हूं, मेरी जान भिलाईवासियों के लिए हाजिर है और मेरा पूरा जीवन भिलाई की सेवा में गुजरेगा। राजनीतिक षडयंत्र के तहत मेरी छवि को खराब करने की कोशिश करने वालों को भिलाई की जनता ने मुहतोड़ जवाब दिया है।

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने दी धमकी…गवर्नर के पद से हटने पर जगदीप धनखड़ को भेजेंगे जेल
वसूली कांड: अनिल देशमुख के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई…. जब्त की 4.20 करोड़ रुपए की संपत्ति
Gustakhi Maaf: भारत का सोना भारत लौटा पर टाइमिंग जबर्दस्त
पंचायत सचिव हत्याकांड में रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
पीएम मोदी की जगह बांग्लादेश जाएंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, नई सरकार के शपथ ग्रहण में होंगे शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नवा रायपुर बना सर्किट हाउस व ट्रांजिट हॉस्टल , मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया लोकार्पण… जानिए क्या है इनकी खासियत
Next Article कलेक्टर ने दूरस्थ क्षेत्रों से आए आम लोगों की समस्याएं सुनी,निराकरण करने के दिए निर्देश

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?