ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पत्नी को ईडी का नोटिस: तिलमिलाए संजय राउत का पीएम और गृह मंत्री शाह पर निशाना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पत्नी को ईडी का नोटिस: तिलमिलाए संजय राउत का पीएम और गृह मंत्री शाह पर निशाना

By @dmin
Published: December 28, 2020
Share
क्या भाभीजी के पापड़ खाकर कोरोना से ठीक हुए लोग? शिवसेना के सवाल पर भाजपा का पलटवार
क्या भाभीजी के पापड़ खाकर कोरोना से ठीक हुए लोग? शिवसेना के सवाल पर भाजपा का पलटवार
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पीएमसी बैंक धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए 29 दिसंबर को तलब किया है। इसे लेकर राउत तिममिला गए हैं। वे आज दोपहर बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर पार्टी के मुखपत्र सामना के जरिए निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग उनकी बहुमत के रखवाले हैं।

सामना में राउत ने लिखा, ‘प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री शाह पर कोई क्यों तंज कसेगा? उनके पास बहुमत है। उनकी सत्ता बहुमत पर चल रही है। जब तक सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग उनकी बहुमत के रखवाले हैं तब तक उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं इसलिए तंज की चिंता क्यों करते हो? मोदी वैश्विक स्तर के बड़े नेता हैं इसलिए राहुल गांधी के तंज को गंभीरता से लेने की आवश्यकता नहीं है। राहुल गांधी पर गत 6 वर्षों में इन लोगों ने जितने तंज कसे हैं, उसको इक_ा किया गया तो बड़ा ग्रंथ बन सकता है।
भाजपा पर कटाक्ष करते हुए राउत ने कहा, ‘राहुल गांधी का उल्लेख ‘पप्पू’ के रूप में करने वाले दूसरे लोगों द्वारा तंज मारे जाने पर क्यों बेचैन हैं? पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को लेकर जिस भाषा का प्रयोग किया जा रहा है, उसे क्या कहा जाए? शरद पवार जैसे नेता पर भी तंज कसना शुरू रहता है। राजनीति में दो देकर दो लेना चलता रहता है। भाजपा की ताकत बड़ी है तो तुम चार दो। लेकिन कभी तो दो देना पड़ेगा और सत्ताधीशों को इसकी तैयारी रखनी होगी।Ó
प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को सलाह देते हुए शिवसेना नेता ने कहा कि सत्ता मिली है उसे ठीक से चलाओ। भेंड़ों पर राज करना आसान होता है। उन्होंने कहा, ‘सरकार या राजा जो कुछ करता है वो सब ठीक है, आज की सरकार इस भूमिका को अपना रही है, इसका मतलब ये नहीं है। वर्तमान शासन में लोग भेड़-बकरी हो गए हैं। भेड़ बने लोग एक-दूसरे से कह रहे हैं कि ‘गड़ेरिए ने अच्छी व्यवस्था की है। यह व्यवस्था मतलब आनंद और सुख मानने की बात नहीं है। सरकार को भेड़ों की व्यवस्था करनी है और उस व्यवस्था से भेड़ें खुश हो रही होंगी तो ये उनका मामला है। लेकिन दूसरे भी भेड़-बकरी बनें, उनका ये आग्रह गलत है।

कृषि कानूनों के विरोध पर बोले पीएम मोदी, अस्थिरता के लिए हो रहे षड्यंत्र, बताया कौन कर रहे विरोध
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत अब तक 8.39 लाख निर्माण श्रमिकों को मिला लाभ
डबल इंजन की सरकार में तेज रफ्तार से चल रही है छत्तीसगढ़ में विकास की रेल – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
पुडुचेरी जाते ही कांग्रेस की विदाई, अब कब आएंगे अच्छे दिन? सिर्फ इन पांच राज्यों के भरोसे चल रही नाव
फुरसत से तू नाच बेबी के लिए डांस स्टेप्स सीखने में करनी पड़ी मेहनत: चाहत खन्ना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बार्सिलोना के साथ क्या आगे भी बने रहेंगे लियोनेल मेस्सी, भविष्य में जा सकते हैं अमेरिका
Next Article श्रीकंचनपथ 76 # 28 december 2020

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?