ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अर्थव्यवस्था को लग सकता है झटका, एडीबी ने भी घटाया वृद्धि दर का अनुमान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

अर्थव्यवस्था को लग सकता है झटका, एडीबी ने भी घटाया वृद्धि दर का अनुमान

By @dmin
Published: September 15, 2020
Share
अर्थव्यवस्था को लग सकता है झटका, एडीबी ने भी घटाया वृद्धि दर का अनुमान
अर्थव्यवस्था को लग सकता है झटका, एडीबी ने भी घटाया वृद्धि दर का अनुमान
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था में नौ फीसदी की गिरावट का अनुमान लगाया है। एडीबी की ओर से मंगलवार को जारी एशियाई विकास परिदृश्य (एडीओ)-2020 अपडेट में कहा गया है कि भारत में कोरोना वायरस की वजह से आर्थिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। इसका असर उपभोक्ता धारणा पर भी पड़ा है, जिससे चालू वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में नौ फीसदी की गिरावट आएगी।

Contents
  • अगले वित्त वर्ष आएगा बड़ा उछाल
  • एसएंडपी ने भी घटाया अनुमान
  • मूडीज और फिच ने भी घटाया अनुमान

अगले वित्त वर्ष आएगा बड़ा उछाल

हालांकि, एडीबी का अनुमान है कि अगले वित्त वर्ष 2021-22 में भारतीय अर्थव्यवस्था में बड़ा उछाल आएगा। एडीबी ने कहा कि आवाजाही तथा कारोबारी गतिविधियां खुलने से अगले वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर आठ फीसदी रहेगी।
एडीबी के मुख्य अर्थशास्त्री यासुयुकी सवादा ने कहा, ‘भारत ने महामारी के प्रसार को रोकने के लिए सख्त लॉकडाउन लगाया। इससे आर्थिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुईं। अगले वित्त वर्ष और उससे आगे अर्थव्यवस्था की वृद्धि के लिए महामारी पर अंकुश के उपाय, जांच, निगरानी और इलाज की क्षमता का विस्तार महत्वपूर्ण है। इन उपायों को प्रभावी तरीके से कार्यान्वित करने की जरूरत है, तभी अर्थव्यवस्था आगे उबर पाएगी।

एसएंडपी ने भी घटाया अनुमान

इससे पहले सोमवार को एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने भी 2020-21 के लिए भारत के वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर नकारात्मक नौ फीसदी कर दिया था। एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स एशिया-प्रशांत के अर्थशास्त्री विश्रुत राणा ने कहा कि, ‘कोविड-19 के मामले लगातारबढऩे की वजह से निजी आर्थिक गतिविधियां रुकी हुई हैं।Ó अमेरिकी रेटिंग एजेंसी ने कहा, ‘कोविड-19 के बढ़ते मामलों की वजह से भारत में निजी खर्च और निवेश लंबे समय तक निचले स्तर पर रहेगा। एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स का अनुमान है कि 31 मार्च, 2021 को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष में भारत के सकल घरेलू उत्पाद(जीडीपी) में 9 फीसदी की गिरावट आएगी।Ó 

मूडीज और फिच ने भी घटाया अनुमान

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि जब तक वायरस का प्रसार रुकता नहीं है, उपभोक्ता बाहर निकलकर खर्च करने में सतर्कता बरतेंगे तथा कंपनियां दबाव में रहेंगी। पिछले सप्ताह दो अन्य वैश्विक रेटिंग एजेंसियों मूडीज और फिच ने भी भारत की वृद्धि दर का अनुमान घटाया था।
मूडीज ने चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था में 11.5 फीसदी तथा फिच ने 10.5 फीसदी की गिरावट का अनुमान लगाया है। हालांकि, गोल्डमैन सैश का अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था में 14.8 फीसदी की गिरावट आएगी।

सीमा पर फाइटर जेट तैनात कर उलटे भारत को सीख दे रहा चीन, अब कहा- लड़ो मत, एक-दूसरे का सहयोग करो
केंद्र ने कहा: प्रमाणपत्र में मृत्यु का कारण कोविड-19 बताने में किसी भी चूक पर दंडात्मक कार्रवाई होगी
कलेक्टोरेट की तर्ज पर आरंग में सभी शासकीय कार्यालयों के लिए होगी कंपोजिट बिल्डिंग…
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में मिले 13,083 नए केस, 137 मरीजों की मौत
बीएसपी इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट की अवैध कब्जाधारियों पर कार्रवाई, अब तक 484 आवास कराए खाली
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्यसभा में बोलीं सपा सांसद जया बच्चन- चल रही बॉलीवुड को बदनाम करने की साजिश
Next Article Chhattisgarh Corona update: All the records in the state so far broken, 15 corona patients died in a single day…. 1287 new infected people surfaced देश में 49 लाख के पार पहुंचा कोरोना का आंकड़ा….. पिछले 24 घंटों में सामने आए 83809 नए मामले

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?