ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ज्यादा एवोकाडो खाने से फायदे नहीं शरीर को हो सकती हैं ये सारी तकलीफें, जाने क्या हैं इसके नुकसान…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

ज्यादा एवोकाडो खाने से फायदे नहीं शरीर को हो सकती हैं ये सारी तकलीफें, जाने क्या हैं इसके नुकसान…

By Sonu Sahu
Published: June 29, 2023
Share
SHARE

रैप्स से लेकर टोस्ट तक, सलाद से लेकर स्मूदी तक, एवोकैडो एक लोकप्रिय सुपरफूड के रूप में दुनिया भर में धूम मचा रहा है। एवोकाडो या बटर फ्रूट कई पोषक तत्वों का भंडार होता है। यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है जिसे हम हेल्दी स्नैक, साइड डिश और सालाद के तौर पर खा सकते हैं। एवोकाडो हमारे बाल और स्किन के सेहत में सुधार करता है। इसके साथ ही यह डायबिटीज़, कैंसर, इनडायजेशन, और डायरिया जैसी समस्याओं और बीमारियों से राहत दिलाने में मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिन में अधिक एवोकाडो खाने से नुसकान भी हो सकते हैं। एक्सपर्ट्स दिन में आधा एवोकाडो खाने की सलाह देते हैं। विभिन्न हेल्थ प्रॉब्लम, लाइफस्टाइल और उम्र के आधार पर भी डायट में एवोकाडो की मात्रा में बदलाव किए जा सकते हैं। एवोकाडो खाने से इस तरह के नुकसान हो सकते हैं।

Contents
  • वजन बढ़ना
  • पाचन संबंधित समस्या
  • एलर्जिक प्रतिक्रियाएं
  • खून पतला होने की संभावना
  • पीनट एलर्जी
  • कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो सकता है

वजन बढ़ना

एवोकाडो में कैलोरी और हेल्दी फैट्स की अच्छी मात्रा होती है। अगर आप बहुत ज्यादा एवोकाडो खाते हैं, तो आपका वजन बढ़ सकता है। एवोकाडो को सेहत के लिए एक सही मात्रा में खाने की सलाह दी जाती है।

पाचन संबंधित समस्या

अगर आपको पाचन संबंधित समस्या है, जैसे कि गैस, पेट में दर्द या कब्ज, तो बहुत ज्यादा एवोकाडो खाने से इसकी तकलीफ बढ़ सकती है। एवोकाडो में डायटरी फाइबर होता है, जो अत्यधिक मात्रा में लिया गया तो पेट संबंधित तकलीफों का कारण बन सकता है।

एलर्जिक प्रतिक्रियाएं

कुछ लोगों को एवोकाडो के प्रति एलर्जिक प्रतिक्रियाएं हो सकती हैं। एवोकाडो एलर्जी में जलन, खुजली, मुंह के अंदर सूजन या खुजलाहट, चिढ़चिढ़ाहट, या सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। अगर आपको एवोकाडो से किसी तरह की एलर्जिक प्रतिक्रिया हैं तो उसे अवॉइड करना चाहिए।

खून पतला होने की संभावना

एवोकाडो में विटामिन- के की कमी होती है जो खून को जमने से रोकती है। अगर आप ब्लड थिनर्स जैसे दवाइयों का इस्तेमाल कर रहें हैं तो ज्यादा एवोकाडो खाना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

पीनट एलर्जी

कुछ लोगों को पीनट एलर्जी होती है और वो एवोकाडो से क्रॉस रिएक्ट कर सकती है। ऐसे में अगर आपको पीनट एलर्जी है तो आपको एवाकाडो के सेवन से बचना चाहिए।

कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो सकता है

एवोकैडो का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो सकता है। यदि आप इसे अधिक मात्रा में लेते हैं, तो यह आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके साथ ही एवोकाडो का सेवन प्रेग्नेंट और ब्रेस्ट फीडिंग कराने वाली महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।

हमेशा सामान्य मात्रा में एवोकाडो का सेवन करें। अगर आपको इसको खाने से किसी भी प्रकार की एलर्जी का आभास होता है तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें। हर व्यक्ति की शारीरिक अवस्था और प्रतिरोध प्रणाली अलग होती है। इलसिए एवोकाडो के सेवन से पहले अपने स्वास्थ पर ध्यान दें।

राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का समापन : सीएम साय ने कहा- स्काउट एक जीवन पद्धति है, जो हमें चुनौतियों से जूझना सिखाती है
कमाई में पति से आगे हैं नयनतारा: एक्ट्रेस की नेटवर्थ है 165 करोड़, पति विग्नेश सिवन से 3 गुना से भी ज्यादा कमाती हैं सुपरस्टार
संपत्ति विवाद को लेकर छोटे भाई ने कर दी बड़े भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
नव पदस्थ कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने ग्रहण किया पदभार, आईएएस मीणा ने गुलदस्ता भेंटकर किया स्वागत
Breaking News : लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश भाजपा ने बदले चार जिलाध्यक्ष, महेश वर्मा को मिली भिलाई की कमान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तस्करी: साढ़े 11 किलो के जिंदा पेंगोलिन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार तस्करी: साढ़े 11 किलो के जिंदा पेंगोलिन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 256 # 29 June 2023

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?