ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फलियां खाने से फूल जाता है पेट और दूध पीकर होता है दर्द, यहां है समस्या का समाधान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

फलियां खाने से फूल जाता है पेट और दूध पीकर होता है दर्द, यहां है समस्या का समाधान

By @dmin
Published: July 13, 2020
Share
SHARE

दूध, दाल और फलियां जैसी हेल्दी चीजें भी कुछ लोगों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इस बात को जानकर हैरान होने की नहीं बल्कि अपनी जानकारी बढ़ाने की जरूरत है। ताकि आपको पता चल सके कि आखिर आपका पेट इतनी जल्दी-जल्दी क्यों खराब होता है. या हर समय पेट और पॉटी से जुड़ी समस्याएं आपको क्यों घेरे रहती हैं…

Contents
  • हर दिन अलग तरह की पॉटी आना
  • इन बातों पर करना है गौर
  • दूध कर देता है इनका हाजमा खराब
  • इन लोगों को नहीं पचती हैं दालें
  • फलियां खाकर फूल जाता है पेट
  • ऐसे समझ सकते हैं आप
  • क्या हैं इन समस्याओं के समाधान?
  • जब तक पता ना चले क्या करना है

हर दिन अलग तरह की पॉटी आना

अगर आपको पॉटी एक दिन लूज होती है और दूसरे दिन बहुत सख्त। या फिर कभी आराम से पॉटी हो जाती है और कभी बहुत वक्त और मेहनत लगानी पड़ती है. तो यह इस बात का संकेत है कि आपका पेट पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान है।
कुछ लोगों को हर दिन पॉटी बहुत लूज होती है और पॉटी करते समय या पॉटी से पहले पेट के निचले हिस्से में हल्का-हल्का दर्द होता है.यह समस्या भी आपके खराब पाचन की तरफ इशारा है।

इन बातों पर करना है गौर

अगर आप पेट से जुड़ी इस तरह की समस्याओं से परेशान हैं तो सबसे पहला इलाज तो यही है कि आप डॉक्टर से संपर्क करें। यदि दवाइयां लेने के बाद केवल तब तक आराम रहता है, जब तक दवाई का असर रहता है तो आपको सिर्फ दवाओं की नहीं बल्कि अपनी डायट पर नजर डालने की भी जरूरत है।
इस स्थिति में आपके डॉक्टर आपके डायटीशियन के पास जाने की सलाह दे सकते हैं या फिर खुद ही आपको कुछ चीजें खाने और कुछ चीजों का सेवन ना करने की सलाह दे सकते हैं। यहां जानें डायट से जुड़ी बातें.

दूध कर देता है इनका हाजमा खराब

सबसे पहले बात करते हैं दूध की। दूध एक पौष्टिक आहार है और शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करता है। साथ ही हमें मेंटली हेल्दी रखने में भी सहायक है। लेकिन कुछ लोगों को दूध से एलर्जी होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि दूध में पाया जानेवाला लैक्टॉस या लैक्टिक एसिड इन लोगों के शरीर में डायजेस्ट नहीं हो पाता है।
इस स्थिति में अगर ये लोग दूध पीते हैं तो या तो इनका पेट गड़बड़ हो जाता है, गैस की समस्या हो सकती है या फिर पॉटी लूज होने लगती है। अगर आपको भी इस तरह की दिक्कतें हो रही हैं तो आप कुछ दिन के लिए अपनी डायट से दूध और दूध से बनी चीजों को हटाकर देखें। आपको पता चल जाएगा कि आपकी परेशानी की वजह दूध ही है या कुछ और है।

इन लोगों को नहीं पचती हैं दालें

जैसे कुछ लोगों को दूध से दिक्कत होती है, वैसे ही कुछ लोगों को प्रोटीन डायट से समस्या होती है। यह बिल्कुल उसी तरह हैरान करनेवाला है कि दूध पीकर कोई बीमार कैसे हो सकता है? लेकिन कुछ लोगों के साथ ऐसा होता है। जिन्हें प्रोटीन डायट के पाचन में समस्या आती है, उन्हें अपनी डेली डायट में दालों का उपयोग बहुत सीमित कर देना चाहिए।

फलियां खाकर फूल जाता है पेट

हरी फलियां हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी होती हैं। क्योंक इनसे हमारे शरीर को फाइबर और मिनरल्स की प्राप्ति होती है। लेकिन जिन लोगों को प्रोटीन डायट से एलर्जी होती है, उन्हें खाने में फलियां खाने के बाद समस्या हो जाती है। क्योंकि आमतौर पर फलियां भी प्रोटीन रिच होती हैं। इस स्थिति में आपको फलियों का सेवन बहुत सीमित कर देना चाहिए।

ऐसे समझ सकते हैं आप

जिन लोगों को दालों और फलियों को खाने से दिक्कत होती है, वे अपनी समस्या को इस तरह पहचान सकते हैं कि खाना खाने के तुरंत बाद इन्हें महसूस होता है कि इनका पेट फूल गया है…या ये अचानक मोटे हो गए हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि प्रोटीन डायट लेने के बाद इन लोगों की बॉडी ब्लॉटिंग करने लगती है।
जबकि कुछ लोगों को खाना खाते ही पेट फूलना, गैस बनना और शरीर में भारीपन की शिकायत हो सकती है। इस कारण कुछ लोगों को खाना खाते ही नींद आने लगती है या कुछ लोग बेचैनी का अनुभव कर सकते हैं। जबकि कुछ घंटे बीतने और आराम करने के बाद ये लोग अपने आपको स्लिम और फिट महसूस करते हैं।

क्या हैं इन समस्याओं के समाधान?

हमारे शरीर के लिए दूध भी जरूरी है, दालें भी और फलियां भी। अगर आपको इनमें से किसी भी चीज से एलर्जी है तो बेहतर रहेगा कि आप अपने डॉक्टर की मदद से इस बात का पता लगाने का प्रयास करें कि आपको होनेवाली इस समस्या की मुख्य वजह क्या है?
डॉक्टर के साथ-साथ आप डायटीशियन की सहायता भी ले सकते हैं। डायटीशियन आपकी समस्याओं को सुनने के बाद आपके हिसाब से डायट चार्ट बनाकर आपको दे देंगे। इससे आपको अपनी समस्या का कारण जानने और उसे दूर करने में आसानी होगी।

जब तक पता ना चले क्या करना है

जब तक आपको पता ना चले कि आपकी समस्या की असली वजह क्या है, तब तक अपनी डायट से किसी भी चीज को पूरी तरह हटाएं नहीं। बल्कि सीमित मात्रा में और जितनी भूख हो उससे थोड़ा कम खाना खाएं।
दूध, दाल, फलियां आदि में से किस चीज से आपको दिक्कत है, इसका पता चलने के बाद आप अपने डॉक्टर के सुझाव के हिसाब से इनसे मिलने वाले पौषक तत्वों की पूर्ति के लिए सप्लिमेंट्स ले सकते हैं।

ड्रैगन फ्रूट के हैं गजब के फायदे, इन बीमारियों से रखता है दूर…
Body Oil Vs Lotion: जानिए इनमें से किसे स्किन केयर रूटीन में शामिल करना है सही
राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने खेल मैदान में सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश
तेंदूपत्ता मजदूरी का बकाया भुगतान दीपावली के पूर्व करें: केदार कश्यप
बिना पकाए कभी ना करें इन सब्जियों का सेवन, सेहत को होगा बड़ा नुकसान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रिश्ते शर्मसार : बेटे ने मां के अंतिम संस्कार से किया इनकार, कचरे वाली गाड़ी से शव पहुंचाया श्मशान भाजपा विधायक का शव रस्सी से लटका मिला, पार्टी ने लगाया हत्या का आरोप
Next Article विशेषज्ञ बोले- अभी धार्मिक स्थलों को खोलना उचित नहीं, और बढ़ सकते हैं कोरोना संक्रमण के मामले सुप्रीम कोर्ट ने शाही परिवार को सौंपा श्री पद्मनाभ मंदिर का खजाना , वही करेगा देखभाल

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?