ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ठंड के दिनों में जमकर खाएं गाजर, होते हैं ये हैरान कर देने वाले फायदे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

ठंड के दिनों में जमकर खाएं गाजर, होते हैं ये हैरान कर देने वाले फायदे

By @dmin
Published: November 28, 2020
Share
SHARE

सब्जिय़ों की तुलना में गाजर स्वास्थ्य के लिए सर्वोत्तम आहार में से एक है। गाजर खाने के फायदे जानकर आप गाजर खाना आज से ही शुरू कर देंगे। अच्छे स्वास्थ्य के लिए हर कोई पौष्टिक भोजन का सेवन करते हैं जो आपको तंदरुस्त बनाता हैं, इन दिनों मार्किट में गाजर हैं, गाजर सर्दी में काफी अहम माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, गाजर स्वास्थ्य के लिए सर्वोत्तम आहार है। इसके स्वास्थ्य लाभों को देखते हुए इसे ‘सुपरफूड भी कहा जाता है। बेहतर पाचन तंत्र के लिए इसका सेवन जूस या सलाद के रूप में किया जा सकता है। गाजर कैरोटेनॉइड और डाइटरी फाइबर जैसे बायोएक्टिव कंपाउड से समृद्ध होती है, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं
गाजर में विटामिन्स प्रचुर मात्रा में होते हैं। इसमें प्रमुख रूप से विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के और विटामिन बी-8 मौजूद होते हैं। इसके अलावा गाजर में फोलेट, पोटैशियम, पैंटोथेनिक एसिड, आयरन, तांबा और मैंगनीज जैसे और भी कई मिनरल्स पाए जाते हैं। गाजर में काफी मात्रा में फाइबर और बीटा-कैरोटिन पाया जाता है, जो स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने के लिए काफी उपयोगी माना जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि गाजर किन-किन तरीकों से आपको स्वस्थ रखता है।

Contents
  • दिल की बीमारियों में सहायक
  • आंखों के लिए फायदेमंद
  • लिवर रखे सुरक्षित
  • मुंह भी रखे स्वस्थ
  • रक्त चाप को रखें सामान्य
  • त्वचा को निखारता है

दिल की बीमारियों में सहायक

अगर आप हफ्ते में छह गाजर खाते हैं तो आपको दिल का रोग नहीं होगा। ह्दय की कमजोरी अथवा घड़कनें बढ़ जाने पर गाजर को भूनकर खाने पर लाभ होता है। जो लोग रोजाना गाजर का सेवन करते हैं, उन लोगों में स्ट्रोक ग्रस्त होने की संभालना लगभग 68 प्रतिशत तक कम हो जाती है। रोजाना एक गाजर का सेवन करने से 68 प्रतिशत तक दिल के दौरे का खतरा कम होता है। साथ ही ये कई तरह के दिल की बीमारियों से आपको दूर रखता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

यह आंखों के लिए इसलिए फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें बीटा केरोटीन पाया जाता है जो कि लीवर में जा कर विटामिन ए में बदल जाता है। विटामिन ए रेटीना के अंदर ट्रासंफॉम होता है और फिर यह बैगनी से दिखने वाले पिग्मेंट में इतनी शक्ती होती है कि रतौन्धी जैसा रोक दूर-दूर तक नहीं हो पाता। इसके अलावा गाजर में बीटा कैरोटीन मौजूद होता है, जो मोतियाबिंद से आंखों की रक्षा करता है। साथ ही गाजर में ल्यूटिन और जेक्सैथिन भी मौजूद होता है, जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरुरी है।

लिवर रखे सुरक्षित

गाजर दिल और ब्लड प्रेशर (रक्तचाप) के मरीजों के लिए अत्यधित फायदेमंद होता है। इसमें बीटा-कैरोटीन, अल्फा-कैरोटीन और लुटेइन भरपूर मात्रा में होता है, जो बहुत ही ऐंटीऑक्सिडेंट है। गाजर में मौजूद पोटैशियम, रक्त वाहिकाओं और धमनियों को फैलाकर रक्त-प्रवाह को बढ़ाता है, जिससे दिल के प्रणाली पर कम तनाव पड़ता है।

मुंह भी रखे स्वस्थ

मुहं में बदबू ना आए और मसूड़ों में सडन ना पैदा हो, इसलिये उन्हें गाजर खानी चाहिये। गाजर में त्वचा और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होने के साथ-साथ मौखिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। गाजर को चबाकर खाने से दांतों में फंसा मैल और उसमें फंसे भोजन के कण निकल जाते हैं। इसके अलावा गाजर लार (सलाइवा) के उत्पादन को बढ़ाता है। साथ ही स्वाभाविक रूप से यह क्षारीय होने के कारण मुंह में एसिड के प्रभाव को संतुलित करता है।

रक्त चाप को रखें सामान्य

गाजर बीपी के मरीजों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। गाजर में काफी मात्रा में विटामिन ए मौजूद होता है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में अहम भूमिका निभाता है। इसके अलावा गाजर लिवर में पित्त और जमे हुए वसा को कम करने में अत्यधिक मदद करता है।

त्वचा को निखारता है

गाजर सेहत के साथ आपकी त्वचा को भी बेहतर बनाता है। गाजर विटामिन ए और ऐंटीऑक्सीडेंट का अच्छा सोर्स होता है। जिस वजह से ये त्वचा को निखारने में काफी उपयोगी होता है। साथ ही ये सूर्य की हानिकारक अल्ट्रावाइलेट किरणों से त्वचा की रक्षा करता है। जिससे त्वचा संबंधी समस्या नहीं होती हैं। इसके अलावा ये क्षतिग्रस्त त्वचा के ऊतकों के सुधार में भी सहायक है।

हैरान कर देने वाला हादसा : ट्रेन की विंडो सीट पर बैठे यात्री की गर्दन से आरपार हुआ लोहे का रॉड… मौके पर यात्री की मौत
हिंदुस्तान में रहने वाला हर व्यक्ति हिंदू, छत्तीसगढिय़ा सबले बढिय़ा, धर्म सभा में बोले अवधेशानंद गिरी
Big News : न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई नगर के अध्यक्ष बने सूर्या राव, कोमल और मोहन को मिली उपाध्यक्ष की कमान
खराब मौसम की वजह से क्रैश हुआ सीडीएस रावत का चॉपर, महीने भर बाद आई रिपोर्ट में खुलासा: सूत्र
इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी-20 चैंपियनशिप के अंतिम चरण का आगाज… मुख्यमंत्री साय ने किया शुभारंभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोल्ड ड्रिंक पीने से महिलाओं को हो सकती हैं यह प्रॉब्लम
Next Article सिगरेट के सेवन से हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति करता है टमाटर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?