ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग में ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों के घर पहुंच रहा ई-चालान… अब तक 8926 से अधिक ई-चालान जारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग में ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों के घर पहुंच रहा ई-चालान… अब तक 8926 से अधिक ई-चालान जारी

By Mohan Rao
Published: March 18, 2026
Share
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले में यातायात नियम तोड़ने वालों पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। शहर की सड़के ITMS कैमरों की निगरानी में है और 24 घंटे इस पर नजर रखी जा रही है। पुलिस जांच के दौरान बचकर निकलने वालों पर खास नजर रहती है। इस वर्ष जनवरी से अब तक 8926 से अधिक ई-चालान जारी किए गए। ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वाले खुद ही पहुंचकर चालान भी पटा रहे हैंञ

दुर्ग जिले में सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) के अंतर्गत शहर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील मार्गों पर अत्याधुनिक कैमरे स्थापित कर 24×7 निगरानी की जा रही है। इस प्रणाली के माध्यम से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की पहचान कर बिना मौके पर रोके ही ई-चालान की कार्यवाही की जा रही है, जो सीधे वाहन मालिक के पते एवं मोबाइल पर प्रेषित किया जा रहा है।

विशेष रूप से बिना हेलमेट वाहन चलाना, तीन सवारी बैठाना, विपरीत दिशा में वाहन चलाना एवं चेकिंग के दौरान पुलिस से बचने हेतु वाहन मोड़कर भागने जैसे मामलों में भी कैमरों के माध्यम से सटीक पहचान कर कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। ITMS प्रणाली के अंतर्गत वर्ष 2026 में अब तक 8926 से अधिक ई-चालान जारी किए जा चुके हैं। यह कार्रवाई पूर्णतः पारदर्शी, प्रमाण आधारित एवं प्रभावी है, जिससे यातायात व्यवस्था को अधिक अनुशासित एवं सुरक्षित बनाया जा रहा है।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें, निर्धारित दिशा में वाहन चलाएं एवं ओवरलोडिंग व तीन सवारी से बचें। यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है तथा यह सभी की सुरक्षा के लिए आवश्यक है।

पुलवामा के गोसू इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर
छत्तीसगढ़ दृष्टिहीनता को रोकने के लिए वृहद स्तर पर किया जा रहा है कार्य, डेढ़ वर्षों में 1.80 लाख से अधिक सफल ऑपरेशन
धान खरीदी का औचक निरीक्षण करने कुथरेल पहुंचे कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे
छत्तीसगढ़ सरकार को मिली खनिज राजस्व में ऐतिहासिक सफलता… प्रदेश को मिला 14 हजार 195 करोड़ रुपए का राजस्व
भिलाई में पार्षद ने की महिला से छेड़छाड़, शराब के नशे में अश्लील इशारे, शिकायत नहीं लिखने पर लोगों ने किया चौकी में जमकर हंगामा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग को रोकने सख्त कार्रवाई… 214 छापे और 1013 सिलेंडर जब्त
Next Article ट्रिपलआईटी में 21वीं ‘युवा वैज्ञानिक कांग्रेस’ का डिप्टी सीएम शर्मा ने किया शुभारंभ
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?