ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भेंट-मुलाकात में किसान ने की खाते में रकम नहीं आने की शिकायत, मुख्यमंत्री बघेल ने बैंक अधिकारी को बुलाकर कराई खाते की जांच
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

भेंट-मुलाकात में किसान ने की खाते में रकम नहीं आने की शिकायत, मुख्यमंत्री बघेल ने बैंक अधिकारी को बुलाकर कराई खाते की जांच

By Mohan Rao
Published: October 19, 2022
Share
सीएम बघेल की भेंट मुलकात
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात के दौरान बुधवार को पामगढ़ विधानसभा के ग्राम केरा में लोगों से मुलाकात की। इस दौरान एक किसान जवाहरलाल आदित्य ने मुख्यमंत्री को बताया कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना का पैसा नहीं आया है। साथ ही बैंक अधिकारी का व्यवहार ठीक नहीं होने की शिकायत भी की। इस पर सीएम बघेल ने सहकारी बैंक के अधिकारी को तलब किया और जब किसान के खाते की जांच कराई तो उनके खाते में पैसा आना पाया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बैंक अधिकारी को मंच पर बुलाकर कहा कि आप किसान को बुलाकर चाय जरूर पिलाना।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जब कार्यक्रम में राशनकार्ड नहीं बना पाने वाले हितग्राही को खड़े होने कहा तो ग्राम पिरीद के किसान कृष्णा चन्द्रा ने अपना हाथ उठाया और मुख्यमंत्री को बताया कि हम लोगों को रबी सीजन में नहर का पानी सिचाई के लिए चाहिए। मुख्यमंत्री ने उन्हें अन्य फसल के लिए प्रोत्साहित किया। किसान ने मुख्यमंत्री को बताया कि आपके द्वारा शुरू की गई योजना का बेहतर लाभ मिल रहा है। उन्होंने खेती की जमीन और योजनाओं का लाभ की वजह से अपना राशनकार्ड नहीं बनाने की बात कही तो मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि सरकार सभी का राशनकार्ड बना रही है। एपीएल को 10 रुपये किलो में चावल दिया जाता है। किसान कृष्णा चन्द्रा ने अपनी शादी एक साल पहले ही होने की बात बताई।

महिला समूह ने वर्मी कम्पोस्ट से कमाए 2.75 लाख रुपए
ग्राम पुटपुरा की सुलोचनी बाई ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी समूह ने गौठान में 4200 बोरी वर्मी कंपोस्ट बनाया था जिसे बेचकर 2 लाख 75 हजार लाभ कमाई। वे मुर्गीपालन, बकरी पालन और मशरूम उत्पादन जैसे कार्य से भी जुड़ी है। इससे उनका घर का खर्च भी आसानी से निकल जाता है। मुख्यमंत्री बघेल ने जब रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के विषय में जानकारी दी तो ग्राम पचेड़ा के सरपंच कृष्ण कुमार कश्यप ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके गांव के गौठान में रीपा के माध्यम से रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की स्थापना की जा रही है।

उन्होंने इस योजना से ग्रामीण युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने और महिलाओं को मशरूम, मछली पालन, मुर्गी, बकरी पालन से आगे बढ़ने की जानकारी दी। सरपंच ने मुख्यमंत्री को बताया कि गौठान में 10 डिसमिल जमीन पर गेंदे की खेती होने से सप्ताह में 1 हजार रुपये से अधिक का लाभ भी मिल जाता है। उन्होंने गौठान में सबसे अधिक पौधे लगाने और जीवित रखने की जानकारी दी तो मुख्यमंत्री ने उनको शाबासी देते हुए प्रशंसा भी की।

Bhilai : पेप्सी कंपनी के मैनेजर व उसके साथियों पर जानलेवा हमला करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
नवजोत सिंह सिद्धू के तेवर फिर कड़े, अगर चन्नी बने सीएम चेहरा तो उठा सकते हैं बड़ा कदम
विधायक देवेंद्र यादव ने किया स्टेडियम का निरीक्षण… सभी कार्य जल्द पूरा करने के दिए निर्देश
नंदिनी एयरपोर्ट फिर से शुरू होने से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर, सांसद बघेल का प्रयास स्वागत योग्य : रविशंकर सिंह
सड़क हादसों में चार की मौत, पिता की मौत पर अस्पताल जा रहा था, रास्ते में अज्ञात वाहन ने मार दी टक्कर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 11 केवी की चपेट में आने से हाथी हुआ बेहोश, होश में लाने वन विभाग को खिलाने पड़े 4 दर्जन केले
Next Article मेडिकल छात्रा ने कॉलेज के चौथे मंजिल से लगाई छलांग, नीचे खड़ी छात्राओं ने कहा ऐसा मत करना, किसी की नहीं सुनी मेडिकल छात्रा ने कॉलेज के चौथे मंजिल से लगाई छलांग, नीचे खड़ी छात्राओं ने कहा ऐसा मत करना, किसी की नहीं सुनी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?