ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग-विशाखापट्नम वंदेभारत का आज होगा शुभारंभ, ट्रेन का बढ़ा एक और स्टॉपेज, इस स्टेशन पर भी मिला टहराव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग-विशाखापट्नम वंदेभारत का आज होगा शुभारंभ, ट्रेन का बढ़ा एक और स्टॉपेज, इस स्टेशन पर भी मिला टहराव

By Mohan Rao
Published: September 16, 2024
Share
वंदेभारत एक्सप्रेस
SHARE

भिलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को दुर्ग से होकर रायपुर के रास्ते विशाखापट्टनम जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे। आज यह वंदे भारत रायपुर स्टेशन से उद्घाटन स्पेशल के रूप में स्पेशल समय-सारणी के अनुसार चलेगी। इसके अलावा 20 सितंबर 2024 से दुर्ग-विशाखापट्टनम-दुर्ग वंदे भारत एक्सप्रेस अपने नियमित समय-सारणी के अनुसार चलेगी। यही नहीं ट्रेन का एक स्टापेज भी बढ़ाया गया है। यह स्टापेज आंध्रप्रदेश के पार्वती पुरम रेलवे स्टेशन में दिया जा रहा है।

दुर्ग (छत्तीसगढ़) और विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) के बीच नई भगवा वंदेभारत ट्रेन शुरू हो रही है। सोमवार को शाम 4:15 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअली उद्घाटन कार्यक्रम से जुड़कर इसे हरी झंडी दिखाएंगे। यह सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन सेवा दोनों क्षेत्रों के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए शुरू की गई है। दुर्ग और विशाखापत्तनम के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। गुरुवार को मेंटेनेंस के लिए एकमात्र दिन छुट्टी होगी। ट्रेन का मेंटेनेंस दुर्ग स्टेशन पर किया जाएगा।

शुभारंभ अवसर यह रहेंगे मौजूद
वंदेभारत के शुभारंभ अवसर पर रायपुर रेलवे स्टेशन पर राज्यपाल रमेन डेका, केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, दुर्ग सांसद विजय बघेल, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, गजेन्द्र यादव, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, खुशवंत साहेब विधायक आदि उपस्थित रहेंगे।

16 कोच के साथ चलेगी यह ट्रेन
दुर्ग विशाखापट्नम वंदेभारत 16 कोच के साथ चलेगी। भगवा रंग की यह ट्रेन आधुनिक फीचर्स से लैस है। दुर्ग से विशाखापट्टनम के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन दुर्ग से सुबह 5.45 बजे रवाना होकर 6:08 बजे रायपुर व 6:38 बजे महासमुंद पहुंचेगी। इसके बाद 7:15 को ओडिशा के खरियार रोड, 8 बजे कांटाबांजी, 8:30 को टिटिलागड़, 8:45 बजे केसिंगा और 10:50 को रायगढ़ा पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन 11:30 बजे आंध्रप्रदेश के पार्वती पुरम, 12:35 को विजयनगरम और वहां से दोपहर 1.45 बजे विशाखापट्टनम पहुंचेगी। विशाखापट्नम से वहां से दोपहर 2.50 को वापसी के लिए रवाना होगी। यहां से निकलकर 3:33 बजे विजयनगरम, शाम 4:36 बजे पार्वती पुरम,  5:13 बजे रायगढ़ा, 6:50 बजे केसिंगा, 7:05 को टिटलागढ़, 7:35 को काटाभांजी, 8:20 को खरियार रोड, 9 बजे महासमुंद, 10:19 को रायपुर और रात 10.50 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

आइसोलेशन यूनिट में भर्ती अमिताभ-अभिषेक: डॉक्टरों ने कहा दोनों की हालत स्थित, जाने क्या है जया व एश्वर्या की रिपोर्ट
राष्ट्रपति चुनाव का ऐलान: मतदान 18 जुलाई को, 21 तारीख तक नतीजा, निर्वाचन आयोग ने जारी किया शेड्यूल
रायपुर में आज से शुरू हो रहा सेक्टरवार प्लेसमेंट कैम्प, 23 अगस्त तक इन क्षेत्रों में पा सकते हैं जॉब
जगदलपुर से युवक का अपहरण कर राजस्थान भाग रहे थे बदमाश, पुलिस ने नाकेबंदी कर महाराष्ट्र किया गिरफ्तार
शक्ति मिल गैंगरेप केस: उम्रकैद में बदली दोषियों की फांसी की सजा, बॉम्बे हाईकोर्ट ने पलटा फैसला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ को मिलीं 240 ई-बसें, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और दुर्ग-भिलाई में जल्द शुरू होगी ई-बस सेवा
Next Article Bhilai : मोबाइल दिलाने के नाम पर युवक को ले गए और पत्थर से सिर कुचलकर की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?