भिलाई। पावर हाउस रेलवे स्टेशन के बाद बंदूक के बट से युवक को मारने वाले पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है। जिस युवक को बंदूक की बट से पुलिस कर्मी ने मारा था उसका नाम नागेश साहू है और वह भाजपा किसान मोर्चा राजनांदगांव के जिला उपाध्यक्ष आनंद साहू का छोटा भाई है। इस मामले वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी विजय अग्रवाल ने कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया है। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है।

12 मार्च की रात पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर नागेश साहू अपने व्यापार के सिलसिले में भिलाई पहुंचे हुए थे। यहां वे पावर हाउस रेलवे स्टेशन के पास कुछ साथियों के साथ खड़े थे। तभी छावनी थाने में पदस्थ 2 कॉन्स्टेबल वहां पहुंचे और अनावश्यक खड़े लोगों को भगाने लगे। नागेश नहीं हटा तो कॉन्स्टेबल राकेश चौधरी ने उसे बंदूक की बट से मारा और कॉलर पकड़कर वहां से हटाया। घटना का सीसी टीवी फुटेज वायरल हुआ। वायरल वीडियो के आधार पर दुर्ग पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कॉन्स्टेबल राकेश चौधरी को संस्पेंड कर जांच के आदेश दिए हैं।




