ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग एसपी ने ली अधिकारियों की बैठक, त्यौहारों के बंदोबस्त के लिए चौकस रहने दिए निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeatured

दुर्ग एसपी ने ली अधिकारियों की बैठक, त्यौहारों के बंदोबस्त के लिए चौकस रहने दिए निर्देश

By Mohan Rao
Published: March 4, 2025
Share
SHARE

भिलाई। दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला व्दारा मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम भिलाई में जिले के राजपत्रित अधिकारियों, थाना व चौकी प्रभारियों की बैठक ली गयी। बैठक में लंबित अपराधों की समीक्षा करने, नियमानुसार नियत समय पर इनका निराकरण किए जाने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त पत्रों का वाचन गणना समय में किए जाने, समस्त कर्मचारियों को ब्रीफिंग करने और समस्त दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करने निर्देशित किया गया।

एसपी शुक्ला ने बैठक के दौरान जिले में हाल ही में सम्पन्न हुए ग्राम पंचायत चुनाव के निर्विघ्न, शांतिपूर्वक सम्पन्न कराए जाने पर अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी। इसी प्रकार आने वाले दिनों में होली, नवरात्रि एवं ईद आदि त्यौहार के दौरान बंदोबस्त हेतु चौकस रहने हिदायत दिया गया। शिकायत आवेदन लेकर थाना व चौकी में आने वाले आवेदकों के शिकायतों को सुनने यथा संभव आवेदक को आश्वस्त किए जाने, लंबित शिकायतों विशेषकर विगत वर्षों के शिकायतों का निराकरण शीघ्र किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

एसपी ने थानों में विगत वर्षों के लंबित मर्गों की जांच शीघ्र पूर्ण कर नियमानुसार निराकरण करने भी निर्देशित किया गया। लंबित गिरफ्तारी व स्थायी वारण्टों की तामीली अभियान चलाकर करने, सम्पत्ति संबंधी फरार आरोपियों की पतासाजी गिरफ्तारी के लिए सार्थक प्रयास करने, लघु अधिनियम एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं के अन्तर्गत अधिक से अधिक कार्यवाही करने, थाने में पदस्थ सभी अधिकारी कर्मचारी दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से धारण करें। थाना व चौकी प्रभारियों को देखने एवं अधीनस्थों को सख्त हिदायत दिए जाने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में एएसपी सुखनंदन राठौर, एएसपी अभिषेक झा, एएसपी ऋचा मिश्रा, सीएसपी चिराग जैन, राहुल बंसल, सत्य प्रकाश तिवारी, एलेक्जेण्डर किरो, सदानंद विंध्यराज, हेम प्रकाश नायक, अजय सिंह आदि उपस्थित रहे।

नए कृषि कानून का चाबुक: किसानों का भुगतान न करने वाले व्यापारी की संपत्ति कुर्क
IPL 2025 : पंजाब-आरसीबी आईपीएल का खिताबी सूखा खत्म करने उतरेंगे… जानिए किसका पलडा है भारी
Big success of ISRO: लॉन्च व्हीकल ‘पुष्पक’ का सफल परीक्षण, कर सकेंगे दोबारा इस्तेमाल, अंतरिक्ष में कचरा कम करने की दिशा में अहम कदम
shreekanchanpath 63 # 16 December 2024
रजत जयंती वर्ष 2025-26 : जल जीवन मिशन गांव आया, बच्चों, सयानों के लिए खुशियां लाया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bihar Election Result: प्रधानमंत्री मोदी के जनविश्वास एवं सुशासन की जीत-दक्ष वैद्य भाजपा सरकार के सुशासन वाला बजट,बनाएगा विकसित राज्य: दक्ष वैद्य
Next Article मुख्यमंत्री साय गिरौदपुरी मेला में हुए शामिल, गुरु गद्दी की पूजा कर लिया आशीर्वाद, प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?