ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Durg : 36 घंटे रेस्क्यू के बाद मिला दूसरा शव, नहर में डूब गए थे दो दोस्त… एक दिन पहले मिला था एक का शव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Durg : 36 घंटे रेस्क्यू के बाद मिला दूसरा शव, नहर में डूब गए थे दो दोस्त… एक दिन पहले मिला था एक का शव

By Mohan Rao
Published: April 15, 2025
Share
मृतक प्रहलाद यादव व नंद किशोर की फाइल फोटो
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के सेलूद क्षेत्र से गुजरने वाली तांदुला नहर में दो दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। रविवार दोपहर बाद डूबे दोनों में से एक की लाश सोमवार देर शाम लगभग 24 घंटे के रेस्क्यू के बाद निकाला गया। वहीं दूसरे का शव मंगलवार की सुबह खोज लिया गया। शवों की खोज के लिए तांदूला से नहर के पानी को बंद करवाया गया तब जाकर रेस्क्यू पूरा हो सका। दोनों मृतक मंत्रालय में पदस्थ थे। इनकी मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना 13 अप्रैल रविवार के दोपहर बाद ही है। प्रहलाद यादव (40) व नंद किशोर धुरवे (38) अपने एक अन्य दोस्त के साथ बिलाई माता मंदिर के दर्शन करने धमतरी गए थे। वहां से दर्शन कर लौटते समय सेलूद के पास नहर के पास तेज बहाव को देखकर रुक गए। इस दौरान प्रहलाद यादव (40) पुल पर से नहर में पैर डालकर बैठा था। तेज बहाव के कारण उसका बैलेंस बिगड़ा और वह बह गया। यह देख दूसरा दोस्त नंद किशोर धुरवे (38) उसे बचाने कूदा और वह भी बह गया। तीसरा दोस्त फोन पर बात कर रहा था और उसने यह देख मदद के लिए आवाज लगाई।

घटना की सूचना मिलने के बाद थाना उतई  से पुलिस प SDRF की टीम पहुंची लेकिन तब तक दोनों डूब चुके थे। रविवार को देर शाम तक रेस्क्यू किया गया लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस सोमवार को फिर से रेस्क्यू शुरू हुआ। इस दौरान एसडीआएफ ने प्रशासन की मदद से तांदूला से नहर के पानी को रुकवाया गया। घटना के लगभग 24 घंटे बाद प्रहलाद यादव का शव खोज निकाला गया। लेकिन नंद किशोर का कुछ पता नहीं चला। सोमवार देर शाम को रेस्क्यू रोका गया। इसके बाद मंगलवार की सुबह फिर से रेस्क्यू किया गया। पानी कम होने के बाद एसडीआरएफ ने जाल डालकर तलाश किया। आखिरकर घटना के 36 घंटे बाद मंगलवार की सुबह नंदकिशोर का शव भी बाहर निकाल लिया गया।

प्रहलाद यादव धनौरा और नंद किशोर धुर्वे सुभाष नगर बोरसी का रहने वाला था। दोनों नया रायपुर स्थित मंत्रालय में पदस्थ थे। वो लोग छुट्टी होने से घर आए थे और रविवार को माता के दर्शन करने के लिए निकले थे।  एसडीआरएफ प्रभारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया सोमवार की शाम को पानी कम होने के बाद पहला शव मिला और मंगलवार की सुबह दूसरा शव बरामद किया गया। तांदुल जलाशय से नहरे में पानी हर साल छोड़ा जाता है, जिससे भिलाई स्टील प्लांट के मरोदा डैम को भरने के साथ ही किसान और दूसरे लोगों को निस्तारी के लिए तालाब भरा जाता है। इस समय नहर में पानी छूटने से नहर का पानी 15 फीट गहरा और बहाव काफी तेज था। इसी वजह से दोनों बहाव में डूब गए जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

झटका: एनएसई की पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्ण को राहत नहीं, अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत याचिका
अमलेश्वर में तलवार से युवक पर हमला, पुरानी रंजिश में चचेरे भाई ने मार कर किया अधमरा
कोरोना के बाद अब नोरोवायरस ने बढ़ाई चिंता, जानें क्या है नोरोवायरस, लक्षण और बचाव के उपाय
कासिम सुलेमानी के जनाजे में रोए खुमैनी, रूहानी ने चेताया-कतई धमकी न दे US
गर्व से गौरव की ओर कार्यक्रम में भिलाई चेंबर ने किया व्यापारियों व प्रभारियों का सम्मान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में पेट्रोल पंप खोलना हुआ आसान, सरकार ने खत्म की लाइसेंस की जरूरत… जानिए अब क्या होगा नियम
Next Article पुरुषों के खिलाफ महिलाओं द्वारा कानून के दुरुपयोग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर में होगा सत्याग्रह

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?