ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मालवाहक में सवारी न करने दुर्ग पुलिस ने किया जागरूक, लिटिया गांव पहुंची ट्रैफिक की टीम… ग्रामीणों को बांटे हेलमेट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

मालवाहक में सवारी न करने दुर्ग पुलिस ने किया जागरूक, लिटिया गांव पहुंची ट्रैफिक की टीम… ग्रामीणों को बांटे हेलमेट

By Mohan Rao
Published: May 25, 2024
Share
SHARE

भिलाई। मालवाहक में सवारी न करने दुर्ग पुलिस द्वारा जागरुकता अभियन चलाया गया। पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला द्वारा ग्रामीण छेत्र मे माल वाहक वाहन मे हो रहे परिवहन को रोकने के दिये गये निर्देश के परिपालन मे शनिवार को को ग्राम लिटिया के ग्रामीण को माल वाहक वाहन से होने वाली सड़क दुर्घटना से अवगत कराने यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

दुर्ग पुलिस द्वारा ग्राम लिटिया में ग्रामीणों को माल वाहक वाहन में यात्रा ना करने यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) द्वारा माल वाहक वाहन में यात्रा के दौरान होने वाली दुर्घटना से अवगत कराते हुए समझाईस दी गई। इस दौरान बीएसपी के अधिकारियों द्वारा सडक दुर्घटना से संबंधित नुक्कड नाटक प्रस्तुत कर यातायात नियम का पालन न करने से होने वाली दुर्घटना से अवगत कराया गया। ग्राम लिटिया के सरपंच द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को यातायात नियमो का पालन करने कहा गया। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा 06 ग्राम के ग्रामवासियों को हेलमेट प्रदान कर हेलमेट लगाने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम मे उपस्थित उप पुलिस अधीक्षक यातायात सतीष  ठाकुर द्वारा कार्यक्रम मे उपस्थित ग्रामीणों को अन्य जिलों मे हुये माल वाहक वाहन मे यात्रा करने के दौरान हुए सड़क दुर्घटना से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि माल वाहक वाहन मे यात्रा करना खतरनाक है। देखा गया की ग्रामीण क्षे9 मे शादी, छट्टी, कोई अन्य कार्यक्रम मे माल वाहक वाहन मे यात्रा करते हैं। इससे हमें बचना चाहिए ओर सवारी वाहन का उपयोग करना चाहिये, यदि कोई वाहन चालक शराब का सेवन कर गाड़ी चलाता है तो उसका विरोध करना चाहिये ओर ऐसे वाहन मे यात्रा नहीं करना चाहिए। शराब के नशे मे वाहन चलाना सड़क दुर्घटना के प्रमुख कारणों मे से एक है।

बीएसपी इस्पात सयंत्र के हेमन्त जंगम, राजेश कुमार वर्मा प्रवीण कालमेघ, प्रमोद खरालकर और इन्द्र जीत ने अपने जीवंत अभिनय के माध्यम से यातायात सुरक्षा संबंधी नुककड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया ओर सड़क दुर्घटना के कारणों को उजागर किया। आज के इस कार्यक्रम मे थाना बोरी प्रभारी उप निरीक्षक दीपक चौहान, सहायक उप निरीक्षक बोधन साहू, चौकी लिटिया यातायात पुलिस स्टाफ एवं सरपंच जोगी गुफा सतीश बंजारे, सरपंच खरा नरेश वैष्णव, सरपंच अर्शी जलेश्वर वर्मा, सरपंच चीचा कमला डोडे, सरपंच सेमरिया प्रकाश मानिकपुरी, सरपंच लिटिया रेवा बंजारे, सरपंच टेमरी विजय टांडेकर एवं 500 ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

जम्मू-कश्मीर: हिजबुल का टॉप कमांडर मेहराजुद्दीन उर्फ उबैद ढेर, हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों को मिली सफलता
गुस्ताखी माफ़: शाकाहारियों की थाली से हरियाली गायब क्यों?
फेसबुक पर मुकदमा, मुआवजे में 11 लाख करोड़ रुपये की मांग
प्रदेश में पहली और दूसरी डोज को मिलाकर अब तक 71.51 लाख टीके लगाए गए… 45 वर्ष से अधिक के 45.33 लाख नागरिकों और 18-44 आयु वर्ग में 8.64 लाख युवाओं का टीकाकरण
नौनिहालों के पोषण के साथ ही सुरक्षित और सुनहरा भविष्य देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : सीएम साय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मतदाता सूची संशोधन को लेकर विपक्ष के आरोपों पर चुनाव आयोग की दो टूक, कहा- यह पूरी तरह समावेशी प्रक्रिया चुनाव आयोग ने पांच चरणों में हुए मतदान का डेटा किया जारी, जानिए किस चरण में कितना हुई वोटिंग
Next Article आग से दहले दिल्ली और गुजरात : दिल्ली के बेबी सेंटर में 7 नवजात और राजकोट के गेमिंग सेंटर में 27 की मौत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?