ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग पुलिस के एसआई डॉ संकल्प राय व आरक्षक प्रशांत शुक्ला ने पूरा किया ड्रोन पायलट कोर्स, आईजी गर्ग ने दी बधाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग पुलिस के एसआई डॉ संकल्प राय व आरक्षक प्रशांत शुक्ला ने पूरा किया ड्रोन पायलट कोर्स, आईजी गर्ग ने दी बधाई

By Mohan Rao
Published: January 24, 2025
Share
दुर्ग पुलिस ने एसआई डॉ संकल्प राय व आरक्षक प्रशांत शुक्ला ने पूरा किया ड्रोन पायलट कोर्स
SHARE

भिलाई। दुर्ग पुलिस के एसआई डॉ संकल्प राय व आरक्षक प्रशांत कुमार शुक्ला ने ड्रोन पायलट कोर्स पूरा कर लिया है। शुक्रवार को दोनों पुलिस कर्मी आईजी राम गोपाल गर्ग से मिले। इस मौके पर दुर्ग रेंज आईजी गर्ग उपनिरीक्षक डॉ. संकल्प राय और आरक्षक प्रशांत कुमार शुक्ला को बधाई दी। दोनों ने  डीजीसीए (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) द्वारा अनुमोदित ड्रोन पायलट कोर्स सफलतापूर्वक पूरा किया है। यह दोनों छत्तीसगढ़ पुलिस के पहले डीजीसीए-प्रमाणित ड्रोन पायलट हैं।

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग ने दोनों अधिकारीयों को शुभकामनाएं दीं और उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि, इस नई तकनीकी कौशल से पुलिस बल की कार्यक्षमता और भी अधिक प्रभावी होगी। भविष्य में ऐसी तकनीकें पुलिसिंग को न केवल उन्नत करेंगी, बल्कि जनता की सुरक्षा में भी एक नया अध्याय जोड़ेंगी। ड्रोन पायलट्स की यह नई दक्षता पुलिस के विभिन्न कार्यों में सहायक होगी।

आईजी गर्ग ने कहा कि यातायात व्यवस्था और निगरानी,कानून व्यवस्था बनाए रखने,अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण, बचाव अभियान, संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा, रात्रि गश्त, थर्मल सेंसर डिटेक्शन, जिससे चाकू, छुरी, आयुध आदि लेकर चलने वाले व्यक्तियों की पहचान करने में ड्रोन पायलटों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। ड्रोन पायलट संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनकी सटीक लोकेशन का पता लगाने में भी सक्षम होंगे।

ऑन द फ्लाई प्राइवेट लिमिटेड में हुआ प्रशिक्षण
दोनों पुलिस कर्मियों ने ड्रोन प्रशिक्षण ऑन द फ्लाई प्राइवेट लिमिटेड में पूरा किया। ड्रोन पायलट का कोर्स पूरा करने के बाद एसआई डॉ. संकल्प राय ने कहा, “ड्रोन तकनीक न केवल पुलिसिंग को स्मार्ट बनाएगी, बल्कि कम समय में उच्च परिणाम देकर आम जनता के साथ पुलिस का भरोसा और मजबूत करेगी। आरक्षक प्रशांत कुमार शुक्ला ने बताया कि ड्रोन पायलट बनने की प्रेरणा हमें यह महसूस कर मिली कि यह कौशल पुलिस विभाग को अपराधों के रोकथाम और आपात स्थितियों में अत्यधिक मददगार साबित होगा। हमारा लक्ष्य विभाग की दक्षता और विश्वसनीयता को नई ऊंचाई पर ले जाना है।

राज्योत्सव में वनवासियों के उत्थान के लिए संचालित योजनाओं का जीवंत प्रदर्शन
यातायात विभाग की पहल: एक ही रात में दो बार बनाया ग्रीन कोरिडोर… दो मरीजों को समय पर पहुंचाया रायपुर
विधायक व महापौर ने बांटा 200 परिवारों को राशन
शाहरुख के घर विराजे गणपति बप्पा, बोले- मैंने और छोटे ने गणेश जी का स्वागत किया…
गाय की सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य: रायपाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई में शराबी युवकों की करतूत, ग्रीन वैली में गार्ड को कार से उड़ाया, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती…. देखें Video
Next Article मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस व राष्ट्रीय पर्यटन दिवस की दी बधाई
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?