ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वामी आत्मानंद विद्यालय तीतुरडीह पहुंची दुर्ग पुलिस, स्कूली बच्चों को दी सड़क व साइबर सुरक्षा की जानकारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

स्वामी आत्मानंद विद्यालय तीतुरडीह पहुंची दुर्ग पुलिस, स्कूली बच्चों को दी सड़क व साइबर सुरक्षा की जानकारी

By Mohan Rao
Published: February 3, 2024
Share
स्वामी आत्मानंद स्कूल तितुरडीह में दुर्ग पुलिस
SHARE

दुर्ग। राष्ट्रिय सड़क सुरक्षा माह व साइबर सुरक्षा प्रहरी कार्यक्रम के तहत शनिवार को तीतुरडीह स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में दुर्ग पुलिस पहुंची। यातायात डीएसपी सतीष ठाकुर व सायबर एक्सपर्ट संकल्प राय इस दौरान विशेष रूप से मौजूद रहे। डीएसपी सतीश ठाकुर ने जहां सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी वहीं संकल्प राय ने सायबर सुरक्षा के लिए आपनाई जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया।

दुर्ग पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा विद्यालय के शिक्षको व विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा व साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स दिए गये। ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने स्कूली बच्चों को हेलमेट व सीट बेल्ट पहनने के फायदे, यातायत के प्रकार, दुर्घटना के कारण, दुर्घटना रोकने के तरीके व दुर्घटना के दौरान गुड सेमेरिटन के कर्तव्यों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को सडक में चलते वक़्त पूरी सावधानी बरतने कहा तथा मोबाइल का प्रयोग ना करने की जानकरी दी। साथ ही साथ उन्होंने बच्चो को अपने ही अंदाज़ में ए, बी, सी, डी सिखाई व अभिभावकों को भी प्रेरित करने की बात कही तथा बच्चो के मध्य विभिन्न कविताएं भी प्रस्तुत की।

साइबर एक्सपर्ट डॉ. संकल्प राय ने बच्चो को सोशल मीडिया के इस्तेमाल व विभिन्न गेम्स खेलने के दौरान सावधानी बरतने की हिदायत दी। उन्होंने युपीआई लेनदेन के दौरान सावधानी बरतने व फोन कॉल्स एवं मैसेजेस के द्वारा मिलने वाले लुभावने ऑफर्स से बचने की हिदायत दी। इस दौरान बच्चों ने अधिकारियों क समक्ष विभिन्न यातायत के चिन्हों की जानकारी देते हुए नाटक की प्रस्तुति दी। नाटक की प्रशंसा करते हुए उच्च अधिकारियों द्वारा तैयारी करवाने वाले शिक्षिकाओ स्वीटी वर्मा तथा इबरत आफरीन को सम्मानित किया गया तथा कार्यक्रम के समापन की घोषणा प्राचार्या प्रेमलता तिवारी ने की। कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक एएसआई राजमणि सिंह, साइबर एक्सपर्ट आकांक्षा. वार्ड 21 के पार्षद अरुण सिंह व विद्यालय के हेड मास्टर पंकज साहू, नुसरत फातिमा, शैलेश पृथ्वानी, सुखदीप सिंग भट्टी, पवन यादव, घनश्याम पटेल, यामिनी वर्मा, किशोर कुमार आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

‘एनिमल’ से जारी हुआ रणबीर कपूर का लुक, जानें फिल्म की दिलचस्प बातें
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर के पास हुई ट्रेन दुर्घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया, रेलवे ने किया मुआवजे का ऐलान
CG News : किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- पुलिस ने मांगी 1 लाख के रिश्वत
Bhilai Crime : एकतरफा प्यार में युवती पर कटर से हमला, बदमाश ने कई वार किए.. आरोपी गिरफ्तार
Big Breaking: भानुप्रतापपुर उपचुनाव: कांग्रेस की सावित्री मंडावी रिकॉर्ड 21,171 वोटों से जीती, जश्न में डूबे कांग्रेसी, दूसरे स्थान पर रहे भाजपा के ब्रह्मानंद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महतारी वंदन योजना : मुख्य सचिव का निर्देश, सभी पात्र हितग्राहियों को पहुंचाएं फायदा… जानिए क्या है गाइडलाइन
Next Article मलखंब खिलाडिय़ों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन, सीएम साय ने खिलाडिय़ों को दी शाबासी मलखंब खिलाडिय़ों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन, सीएम साय ने खिलाडिय़ों को दी शाबासी

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?