ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नरेश पटेल ने छत्तीसगढ़ में पुलिस व्यवस्था के दो दशक पर दिया पावर प्रजेंटेशन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

नरेश पटेल ने छत्तीसगढ़ में पुलिस व्यवस्था के दो दशक पर दिया पावर प्रजेंटेशन

By Mohan Rao
Published: May 18, 2024
Share
नरेश पटेल
SHARE

भिलाई। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग में छत्तीसगढ़ में पुलिस व्यवस्था तथा बस्तर की आदिवासी संस्कृति पर पृथक-पृथक दो पीएचडी वायवा आयोजित की गई। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग में छत्तीसगढ़ में पुलिस व्यवस्था के दो दशक दुर्ग जिले के विशेष संदर्भ में विषय पर कला संकाय के इतिहास विषय से संबंधित प्रथम पीएचडी वायवा में शोधार्थी नरेश कुमार पटेल ने पावर प्वाइंट प्रस्तुतिकरण के माध्यम से अपना शोधकार्य प्रस्तुत किया।

जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय की पीएचडी सेल प्रभारी, डॉ. प्रीता लाल ने बताया कि शोधनिर्देशक सेवा निवृत्त प्राध्यापक, डॉ. किशोर कुमार अग्रवाल तथा सह शोधनिर्देशक, साइंस कॉलेज, दुर्ग के सहायक प्राध्यापक, डॉ. अनिल कुमार पांडे के मार्गदर्शन में किये गये शोधकार्य को प्रस्तुत करते हुए नरेश पटेल ने छत्तीसगढ़ में पुलिस व्यवस्था सन् 2000 से 2020 तक दुर्ग जिले के विशेष संदर्भ के रूप में गहराई से विश्लेषण किया।

शोधार्थी नरेश पटेल ने पुलिस विभाग में जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि कार्य का अत्याधिक दबाव एवं अवकाश की कमी कई बार पुलिस कर्मियों को चिड़चिड़ा बना देती है। दोनों पीएचडी वायवा में बाह्य परीक्षक के रूप में केन्द्रीय विश्वविद्यालय, सागर के प्राध्यापक, डॉ. बी. के. श्रीवास्तव ऑनलाईन रूप से उपस्थित थे। डॉ. लाल के अनुसार द्वितीय पीएचडी वायवा में विश्वविद्यालय स्थित टैगोर हॉल में शोधार्थी जितेन्द्र कुमार साखरे ने अपने शोधनिर्देशक, डॉ. अनिल कुमार पांडे के मार्गदर्शन में बस्तर की आदिवासी संस्कृति पर आधुनिकता एवं विकास का प्रभाव तथा पर्यावरणीय सम्पोषणीयता एक ऐतिहासिक विश्लेषण

विषय पर 1960 से 2015 तक की अवधि का विश्लेषण किया। जितेन्द्र साखरे ने बताया कि बस्तर क्षेत्र में संधृत विकास की आवश्यकता है क्योंकि अनेकों जगह पर विकास कार्यों के कारण प्राचीन जनजाति सभ्यता एवं रीति-रिवाज, त्यौहार एवं पारंम्परिक धार्मिक स्थलों पर प्रतिकुल प्रभाव पड़ रहा है। दोनों पीएचड वायवा में उपस्थित कुलपति, डॉ. अरूणा पल्टा तथा सभागार में उपस्थित विभिन्न महाविद्यालयों के प्राध्यापक, शोधार्थी, आदि ने ऑनलाईन तथा ऑफलाईन रूप से प्रश्न पुछकर जिज्ञासा को शांत किया।

डॉ. प्रीता लाल ने बताया कि इतिहास विषय के इन दोनों पीएचडी वायवा में कुलसचिव, भूपेन्द्र कुलदीप, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, उपकुलसचिव, डॉ. राजमणि पटेल, वित्त अधिकारी, सुशील कुमार गजभिये, कीड़ा संचालक, डॉ. दिनेश नामदेव, राजेन्द्र कुमार चौहान, सहायक कुलसचिव, डॉ. सुमीत अग्रवाल, हिमांशु शेखर मंडावी, दिग्विजय कुमार, इतिहास विषय के अध्ययन मंडल के अध्यक्ष, डॉ. पी डी सोनकर, वाणिज्य संकाय के डॉ. एच.पी. सिंह सलूजा, डॉ. जांगड़े, इतिहास विभाग पं. रविशंकर विश्वविद्यालय, रायपुर के डॉ. खुंटे, साइंस कॉलेज, दुर्ग की डॉ. ज्योति धारकर, डॉ. कल्पना अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में ऑनलाईन तथा ऑफलाईन रूप से प्राध्यापक एवं शोधार्थी उपस्थित थें।

1 से 15 अप्रैल तक “फाइट द बाइट” कॉलोनी एसोसिएशन कॉम्पिटिशन का आयोजन
रिसाली महापौर के लिए सरिता साहू का नाम उभरा, तालपुरी से चुनाव लड़ने की तैयारी
छत्तीसगढ़ में महंगी हो गई बिजली, अगस्त में उपभोक्ताओं को मिलेगा बढ़ा हुआ बिल… 10 से 20 पैसे प्रति यूनिट बढ़ोत्तरी
लद्दाख बॉर्डर पर भारत के खिलाफ चीन ने तैनात किए रोबोट, जवान नहीं सह पा रहे सर्दी की मार
छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटों में सामने आए 336 नए मामले, तीन की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 9000 के पार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 214 # 18 May 2024
Next Article स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में आरोपी विभव कुमार गिरफ्तार, अग्रिम जमानत के दायर की याचिका
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?