भिलाई। दुर्ग पुलिस कप्तान डॉ अभिषेक पल्लव ने शुक्रवार को शहर के तमाम बैंकों के अधिकारियों संघ बैठक की। बैठक के दौरान एसपी पल्लव ने महादेव बुक से जुड़े फर्जी खातों से लेकर बैंक फ्रॉड के संबंध में अफसरों से चर्चा की। इस दौरान एसपी पल्लव ने बैंक के अधिकारियों को पुलिस के साथ तालमेल बैठाते हुए काम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बैंक व पुलिस के बीत बेहतर तालमेल होगा तो फर्जी अकाउंट, साइबर फ्रॉड व ऑनलाइन सट्टा के लेनदेन वाले खातों पर लगाम लगाया जा सकेगा।

मीटिंग के दौरान बैंक के अफसरों ने भी अपनी बातें रखी। मीटिंग के बाद एसपी अभिषेक पल्लव ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि ठगी का सबसे बड़ा माध्यम बैंक ही है। ठग बैंक खातों के माध्यम से ही अपने ठगी के कारनामों को अंजाम देते हैं। बैंक व पुलिस आपसी तालमेल के साथ काम करे तो कई मामलों में ठगे गए लोगों को मदद पहुंचा सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि ऐसे खातों की जानकारी होना जो संदिग्ध हैं इनका संचालन गलत कामों के लिए किया जा रहा है। बैठक में इन्हीं तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई। भविष्य में सामने आने वाले ऐसे मामलों में पुलिस को मदद मिल पाएगी।




