ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग पुलिस ने चेन माउंटेन से कुचलवाई 65 लाख की शराब
Share
Notification Show More
Latest News
युवाओं को रोजगार, नागरिकों को सुगम सेवाएं और आधुनिक कौशल से जोड़ना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
मेंटेनेंस के लिए बंद रहेगा नेहरू नगर अंडरब्रिज, एक लेन से मिलेगी आने जाने की सुविधा
September 30, 2026
PHQ में नारकोटिक्स मामलों की फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन पर वर्कशॉप, ADG अमित कुमार बोले- प्रभावी जांच जरूरी
September 30, 2026
भिलाई स्टील प्लांट स्क्रैब कॉपर केबल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 100 किलो स्क्रैब कॉपर जब्त
September 30, 2026
साय कैबिनेट की बैठक : महाविद्यालयों में अथिति व्याख्ताओं के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को मिलेगी प्राथमिकता
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग पुलिस ने चेन माउंटेन से कुचलवाई 65 लाख की शराब

By Mohan Rao Published May 15, 2026
Share
दुर्ग पुलिस ने किया 15000 लीटर शराब का नष्टिकरण
SHARE

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने जिले के अलग-अलग थानों में जमा 15000 लीटर शराब शुक्रवार को नष्ट कर दिया। लगभग 65 लाख रुपए की कीमत की शराब को चेन माउंटेन के जरिए कुचल कर नष्ट किया गया। इसके लिए दुर्ग पुलिस द्वारा विशेष टीम बनाई गई थी। नष्ट की गई शराब लंबे समय से थानों के मालखानों में जमा थी। कोर्ट के आदेश के बाद इसे सुरक्षित जगह पर नष्ट कर जमीदोज किया गया।

बता दें जिला दुर्ग के विभिन्न थाना एवं चौकी परिसरों में आबकारी एवं अन्य प्रकरणों में वर्षों से जप्त मदिरा रखी हुई थी, जिसके कारण थाना परिसरों में स्थान की कमी की स्थिति निर्मित हो रही थी। लंबे समय से मदिरा रखे होने के कारण थाना परिसर में अत्यधिक दुर्गंध फैल रही थी, जिससे थाने में कार्यरत पुलिस कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना बनी हुई थी। साथ ही थाना परिसर में आने वाले प्रार्थियों एवं आम नागरिकों को भी असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा था।

विशेष अभियान चलाकर जिले के विभिन्न  न्यायालयीन प्रकरणों में निर्णय उपरान्त जप्त मदिरा के नष्टीकरण की कार्यवाही प्रारंभ की गई। इसी क्रम में शुक्रवार को न्यायालय से अनुमति प्राप्त होने उपरांत कुल 480 प्रकरणों में जब्त लगभग 15119.976 बल्क लीटर मदिरा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹65लाख है, का विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत नष्टीकरण किया गया।

उक्त कार्यवाही गठित समिति एवं संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में नियमानुसार संपन्न कराई गई। जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध आगे भी प्रभावी कार्यवाही जारी रखी जाएगी।  उक्त कार्यवाही में जिले के समस्त थाना/चौकी पुलिस स्टाफ, न्यायालयीन शाखा, आबकारी विभाग एवं संबंधित अधिकारियों की समन्वित भूमिका रही। दुर्ग पुलिस आमजन से अपील करती है कि अवैध शराब एवं अन्य अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं सुरक्षित समाज निर्माण में पुलिस का सहयोग करें।

You Might Also Like

युवाओं को रोजगार, नागरिकों को सुगम सेवाएं और आधुनिक कौशल से जोड़ना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

मेंटेनेंस के लिए बंद रहेगा नेहरू नगर अंडरब्रिज, एक लेन से मिलेगी आने जाने की सुविधा

PHQ में नारकोटिक्स मामलों की फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन पर वर्कशॉप, ADG अमित कुमार बोले- प्रभावी जांच जरूरी

भिलाई स्टील प्लांट स्क्रैब कॉपर केबल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 100 किलो स्क्रैब कॉपर जब्त

साय कैबिनेट की बैठक : महाविद्यालयों में अथिति व्याख्ताओं के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को मिलेगी प्राथमिकता

Mohan Rao May 15, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एक जुलाई 2026 से लागू होगी नई रोजगार गारंटी व्यवस्था, अब 100 के बजाय मिलेंगे 125 दिन का काम
Next Article कुम्हारी में ट्रैफिक पुलिस पर कार चढाई, बाल-बाल बचे जवान… नागपुर के दो युवक गिरफ्तार

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?