ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग पुलिस ने पकड़ा अंतर जिला वाहन चोर गिरोह, चोरी की 9 बाइक बरामद, अलग अलग थानों में दर्ज हैं मामले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग पुलिस ने पकड़ा अंतर जिला वाहन चोर गिरोह, चोरी की 9 बाइक बरामद, अलग अलग थानों में दर्ज हैं मामले

By Mohan Rao
Published: May 19, 2023
Share
वाहन चोर गिरोह पकड़ाया
SHARE

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने अंतरजिला वाहन चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता पाई है। लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं को देखते हुए एसपी ने इसके लिए विशेष निर्देश दिए थे। इस बीच पाटन थाना क्षेत्र में अस्पताल के पास चोरी हुई। यहां के सीसी टीवी फुटेज में चोर को चेहरा दिखा। फुटेज के आधार पर पुलिस ने चोर को गिरफ्तार किया और पूछताछ करने पर कई चोरियों का खुलासा हुआ। पुलिस ने इस मामले में दो अन्य चोरों को गिरफ्तार कर 9 चोरी की बाइक बरामद की हैं।

शुक्रवार को इस पूरे मामले का एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 12 मई को थाना पाटन क्षेत्र में सीएचसी अस्पताल से एक मोटर सायकल चोरी होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से फूटेज प्राप्त कर जांच की। फूटेज में एक संदेही दिखाई दिया जिसकी पहचान सोहन यादव उर्फ सागर हिन्दी निवासी माया नगर रिसाली भिलाई के रूप में हुई।

सोहन यादव पर पूर्व में भी वाहन चोरी के कई प्रकरणों में चालान किया जाना पता चला। जिससे सोहन यादव उर्फ सागर हिन्दी को उसके घर के पास आजाद मार्केट रिसाली भिलाई से घेराबंदी कर पकड़ा गया। प्रारंभिक पूछताछ में गुमराह करता रहा किन्तु तकनीकी रूप से पूछताछ करने पर सीएचसी अस्पताल पाटन से एक मोटर सायकल चोरी की बात मानी। इसके बाद पूछताछ में अन्य चोरियों का भी खुलासा हुआ। आरोपी ने बताया कि कई माह से वह अपने साथी विद्याधर चौहान उर्फ सूरज एवं कल्याणी दास बंजारे उर्फ सोनू के साथ मिलकर जिले के विभिन्न थानों सुपेला, पद्मनाभपुर, मोहन नगर, छावनी एवं रायपुर के टाटीबंध से मोटर सायकल चोरी कर रहा है। इसके बाद सोहन यादव के दोनों साथियों को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के निशान देही पर कुल 9 मोटर सायकल जुमला कीमती 6 लाख 84 हजार बरामद किया गया।

इंतजार खत्म: सीबीएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम 15 जुलाई तक घोषित करेगा
शराब पीकर छात्रों से मारपीट करने वाला शिक्षक निलंबित
एलपीजी पर मिलने वाली सब्सिडी खत्म करेगी सरकार ! ….एक हजार रुपए तक पहुंच सकती है एक सिलेण्डर की कीमत…. जाने छत्तीसगढ़ में कितनी होगी कीमत
आतंक पर प्रहार: लखनऊ के बाद कोलकाता में भी दबोचे गए जेएमबी के 3 दहशतगर्द
वीगन्स ऑफ छत्तीसगढ़ ने पशु क्रुरता पर किया जागरूकता कार्यक्रम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अविश एडुकाम की “अविश एडुफेस्ट 2023” प्रदर्शनी 20 मई को, स्टूडेंट्स को मिलेगी बेस्ट नॉलेज
Next Article मुख्यमंत्री 21 मई को महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का करेंगे लोकार्पण, तीन एकड़ क्षेत्र में बनाया गया है औद्योगिक पार्क

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?