ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big Breaking : दुर्ग पुलिस ने किया बड़े चोर गिरोह का पर्दाफाश… ग्रेजुएट से लेकर 40 एकड़ जमीन के मालिक, फिर भी चुराते हैं बाइक व कार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Big Breaking : दुर्ग पुलिस ने किया बड़े चोर गिरोह का पर्दाफाश… ग्रेजुएट से लेकर 40 एकड़ जमीन के मालिक, फिर भी चुराते हैं बाइक व कार

By Mohan Rao
Published: October 14, 2022
Share
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
SHARE

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है जो ग्रेजुएट होने के साथ ही कई एकड़ खेत व जमीन के मालिक हैं। संपन्न होने के बाद भी पैसों की भूख में यह सभी बाइक व कार चोरी करते थे। जिले के जामगांव एम क्षेत्र में के एक फॉर्म हाउस से पुलिस ने कुल 14 बाइक व एक कार बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने 6 चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद चोरों ने जो खुलासा किया उससे पुलिस भी हैरान है।

दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने शुक्रवार को इस चोर गिरोह का खुलासा किया है। एसपी पल्लव ने बताया कि चोरो का यह गिरोह पढ़े लिखे होने के साथ ही संपन्न है। किसी के पास पांच एकड़ तो किसी के पास 40 एकड़ जमीन है इसके बाद भी यह चोरी कर रहे थे। इस चोरों ने गिरोह बना रखा था और सभी के गले पर चार स्टार का सिंबॉल लगा हुआ था। यह लोग रायपुर में रेकी कर चोरी करते थे और दुर्ग में लाकर बेचते थे।

बड़ी संख्या मे पार की हैं बाइक
एसपी पल्लव ने बताया कि इन चोरों ने बड़ी संख्या में बाइकें पार की हैं। पहले भी इन लोगों ने बड़ी संख्या में बाइक चुराया है और बेच दिया है। गिरोह में और भी सदस्य हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस ने इनके फॉर्म हाउस से 14 बाइक व एक कार बरामद किया है और अन्य चोरियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी जामगांव (आर) उप निरीक्षक ऐनुकुमार देवांगन, सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र तारम , चन्द्रशेखर सोनी , आरक्षक महेन्द्र बंजारे , श्रवण साहू , भपेन्द्र साहू , वेद प्रकाश साहू , जयप्रकाश साहू , राजीव दुबे , प्रमोद कुमार मण्डावी , महिला आरक्षक किरण सोनकर एवं अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।

चेकिंग के दौरान आए पकड़ में
दरअसल जामगांव क्षेत्र में पुलिस जांच के दौरान इस गिरोह का पता चला। यहां पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत साहू , व एसडीओपी पाटन देवांश सिंह राठौर के निर्देश पर रात्रि गश्त व वाहनों की जांच की जा रही थी। वाहनों की जांच के दौरान भंसुली निवासी शशिकांत चन्द्राकर व कोमेश यादव को रोका गया। इनके पास बाइक के कागजात नहीं थे। पूछताछ करने पर गोल मोल जवाब देने लगे। इन पर पुलिस को शक हुआ और उसके बाद कड़ाई से पूछताछ करने पर बाइक चोरी की बात बताई। इन दोनों ने बताया कि  वे अपने साथी हितेश्वर चन्द्राकर, जितेन्द्र बंजारे, गोपेन्द्र यादव और राहुल चनापे के साथ मिलकर रायपुर में वाहन चोरी कर दुर्ग में बेचते थे। चोरों की निशानदेही पर फार्म हाउस से 14 बाइक व एक कार जब्त किया गया।

विभागों के बंटवारे पर पेंच बरकरार: दिल्ली से भोपाल पहुंचे शिवराज, कांग्रेस ने उठाए सवाल
छत्तीसगढ़ विजन डाक्यूमेंट 2047 तैयार करने हुआ मंथन
चन्द्रयान-3 मिशन का हिस्सा बने बालोद के मिथलेश साहू, निभा रहें है अहम जिम्मेदारी, पीएम मोदी ने किया था उत्साहवर्धन
बड़ी उपलब्धि: सीएम बघेल का नरवा कार्यक्रम….. बिलासपुर व सूरजपुर जिले को मिलेगा केन्द्र सरकार का नेशनल वाटर आवार्ड
किंग खान के ट्रांसफॉर्मेशन से खुश ट्रेनर ने बताया डायट और वर्कआउट में क्या था शामिल…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Transfer breaking : सरकार ने PWD विभाग के अफसरों का किया तबादला, एसई और ईई रेंज के अफसर इधर-उधर
Next Article अधिकारी का रवैया देखकर इस कदर नाराज हुई मंत्री, बैठक में ही दे दिए सस्पेंड करने के निर्देश अधिकारी का रवैया देखकर इस कदर नाराज हुई मंत्री, बैठक में ही दे दिए सस्पेंड करने के निर्देश

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?