ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Durg : पीएम मोदी के दौरे को लेकर दुर्ग पुलिस ने आम रास्ते किए ब्लॉक, अपने ही घर व दफ्तर जाने तरसे लोग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

Durg : पीएम मोदी के दौरे को लेकर दुर्ग पुलिस ने आम रास्ते किए ब्लॉक, अपने ही घर व दफ्तर जाने तरसे लोग

By Mohan Rao
Published: November 3, 2023
Share
दुर्ग पुलिस ने आम रास्तों को किया ब्लॉक
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के लिए 4 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दुर्ग पहुंच रहे हैं। इससे पहले दुर्ग पुलिस ने उन तमाम रास्तों को ब्लॉक कर दिया है जहां से पीएम मोदी गुजरने वाले हैं। यहां तक की पीएम मोदी की सभा वाली जगह के आसपास के सभी रास्तों को ब्लॉक कर दिया है। इसके कारण आम लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। काम पर जाने वालों से लेकर अन्य जरूरी काम के लिए जाने वाले लोगों को यह समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर में जाएं तो कैसे जाएं। हालात ऐसें बन गए हैं कि लोग अपने घर जाने के लिए तरस रहे हैं।

बता दें छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर दिग्गज नेताओं का आना जाना लगा हुआ है। कांग्रेस पार्टी के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता भी छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2 नवंबर को बस्तर संभाग का दौरा किया था। वहीं अब 4 नवंबर को दुर्ग शहर में आमसभा को संबोधित करने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में है। 4 नवंबर को सभा होनी है और यहां दुर्ग पुलिस ने 2 नवंबर से ही रास्तों को ब्लॉक करना शुरू कर दिया है। 3 नवंबर यानी शुक्रवार को हालात ऐसे हो गए हैं कि भिलाई में जयंती स्टेडियम के पास बने हैलीपेड से लेकिर दुर्ग शहर के रविशंकर स्टेडियम तक जगह जगह सड़क ब्लॉक कर दिया गया है।

यातायात विभाग ने जारी किया था रूट चार्ट
एक दिन पहले दुर्ग पुलिस के यातायात विभाग द्वारा पीएम मोदी के आगमन को लेकर एक रूट चार्ट जारी किया था। रूट चार्ट के साथ दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट रूप से चेता दिया कि हैलीपैड से लेकर सभा स्थल तक सड़क के आसपास एक ठेला भी नहीं दिखना चाहिए। यानी पीएम मोदी की अगुवाई केवल सुरक्षा बलों के हाथ होगी। आम आदमी उनकी एक झलक भी नहीं देख सकता। वहीं पीएम मोदी के आगमन से पहले जिन रास्तों को ब्लॉक किया गया है वे सभी आम रास्ते हैं जिसका रोज लाखों लोग इस्तेमाल करते हैं। रास्ते ब्लॉक होने से आम लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई।

इन रास्तों पर जाने से बचें लोग
पीएम मोदी के दौरे के पहले रास्तों को ब्लॉक करने के साथ पुलिस व सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। आम लोगों को परेशानियों से बचना है कि टाउनशिप में सेंट्रल एवेन्यू मार्ग पर जाने से बचें। इसके साथ ही जयंती स्टेडियम के पास बने हैलीपैड से सेंट्रल एवेन्यू, ग्लोब चौक, सेक्टर-9, तालपुरी चौक, टगड़ा बांध फ्लाईओवर, जेल तिराहा, रविशंकर स्टेडियम, मालवीय नगर चौक से पटेल चौक आदि रास्तों पर जाने से बचे। दुर्ग शहर में जाने वाले लोग भी मालवीय नगर चौक के आगे नहीं जा पा रहे हैं यहां भी बांस से बेरीकेडिंग कर दी गई है।

मरीजों के लिए बनाया गया है वैकल्पिक मार्ग
जिला अस्पताल जाने वाले मरीजों के लिए भी दुर्ग पुलिस वैकल्पिक मार्ग बना दिया है। आपात स्थिति में मरीजों को भी जिला अस्पताल पहुंचने में कई तरह की मुश्किलों का सामाना करना पड़ रहा है। यही नहीं बीएसपी टाउनशिप में सेंट्रल एवेन्यू पर जगह जगह बांस की बेरीकेडिंग की गई जिसके कारण लोगों को अपने ही घर जाने के लिए तरसना पड़ रहा है। किसी तरह बाहर निकले तो अंदर आने में परेशनी और अंदर पहुंच गए तो बाहर निकलने की परेशानी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र दुर्ग में आकर चुनाव के नजरिए से किस प्रकार की घोषणाएं करेंगे यह तो बाद की बात है लेकिन इससे पहले आम लोगों को जिस तरह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वह कहीं इस चुनाव में भाजपा की हार का कारण न बन जाए।

शहीद बी शंकर राव की पुण्य तिथि पर एसआर हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ परीक्षण शिविर आयोजन कल
भगवान के घर में डाका: गहनों और नगदी की चोरी, चोर सीसीटीवी में कैद; हुआ गिरफ्तार
यूवा संगम कार्यक्रम के समापन पर नागालैंड के विद्यार्थियों ने राज्यपाल से की मुलाकात, प्रतिनिधियों का हुआ सम्मान
Gustakhi Maaf: हनी ट्रैप में उलझे आईपीएस के आईएएस पति
दंतेवाड़ा में होगी रिसर्च पार्क की स्थापना… आईआईटी भिलाई और दंतेवाड़ा प्रशासन के बीच हुआ एमओयू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article First phase of elections : नक्सली खौफ के बीच मतदान के लिए मिलेंगे केवल इतने घंटे… जानिए किन सीटों पर है खतरा
Next Article shreekanchanpath 53 # 06 December 2023 shreekanchanpath 21 # 03 November 2023

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?