ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग मंडई मेला 25 को, लंगूरवीर मंदिर समिति ने पूरी की तैयारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

दुर्ग मंडई मेला 25 को, लंगूरवीर मंदिर समिति ने पूरी की तैयारी

By @dmin
Published: January 23, 2020
Share
SHARE

मंडई मेला में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अलावा बच्चों के लिए मनोरंजन के साधन होंगे आकर्षण का केन्द्र

दुर्ग। शहर की प्राचीन श्री लंगूरवीर मंदिर समिति शनिचरी बाजार ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक संस्कृति को जीवित रखा है। इस कड़ी में मंदिर समिति द्वारा 25 जनवरी को भव्य दुर्ग मंडई मेला का आयोजन किया गया है। इसके अलावा इसी दिन मंदिर समिति और नगर पालिक निगम के सहयोग से निर्मित भव्य श्री लंगूरवीर द्वार का लोकार्पण भी किया जाएगा। इस अवसर पर शहर विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, सांसद विजय बघेल, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, पार्षद मदन जैन बतौर अतिथि आमंत्रित किए गए है। यह मंडई मेला व द्वार लोकार्पण समारोह लंगूरवीर मंदिर परिसर में संध्या 4 बजे से प्रारंभ होगा। दुर्ग मंडई मेला में राजनांदगांव जिले के ग्राम कांकेतरा की 6 सगी बहनों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अलावा झूले, मिक्की माउस, जम्पिंग, गुब्बारे एवं मनोरंजन के अन्य साधन प्रमुख आकर्षण के केन्द्र होंगे। बच्चें मनोरंजन के साधनों का नि:शुल्क आनंद उठा सकेंगे। यह बातें श्री लंगूरवीर मंदिर समिति के पदाधिकारी मानव सोनकर ने गुरुवार को मीडिया से चर्चा में कही। इस दौरान मंदिर समिति के ट्रस्टी चिंताराम सोनकर, युवराज सार्वा, सूरज सोनकर, पंडित अशोक त्रिपाठी एवं अन्य सदस्य मौजूद थे। श्री लंगूरवीर मंदिर समिति के पदाधिकारी मानव सोनकर ने बताया कि मंदिर समिति द्वारा शनिचरी बाजार में वर्षो से मंडई मेला का आयोजन किया जा रहा है। परंपरानुसार दुर्ग का यहां पहला मंडई मेला आयोजित होता है। फिर नयापारा और दुर्ग के अन्य क्षेत्रों में मंडई मेला की खुशियां बिखरती है। मंडई मेला की समिति द्वारा व्यापक व्यवस्था की गई है। पार्किंग व्यवस्था पर खास ध्यान.केन्द्रित किया गया है। जिसके लिए मंदिर परिसर के आसपास के स्थानों को निर्धारित किया गया है।

कमला कालेज में वार्षिक खेल प्रतियोगिता संपन्न
धोनी के लिए बंद नहीं हुए दरवाजे : बीसीसीआई
कोरोना पीड़ितों के पांच लाख देंगी महिला निशानेबाज अर्पूवी
CJI के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चर्चा में आए थे रंजन गोगोई, राम मंदिर समेत इन केस में दिए थे फैसले
राहुल ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन : विराट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article यस बैंक विफल नहीं होगा, इसकी स्थिरता के लिए समाधान जरूर निकलेगा: एसबीआई के चेयरमैन
Next Article कानपुर की निजी कंपनी ने 14 बैंकों को लगाई 3592 करोड़ की चपत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?