ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग जिले में शुरू हुई वरिष्ठ नागरिकों के लिए ड्राइव इन वैक्सिनशन की सुविधा… कार में बैठे-बैठे बुजुर्ग लगा सकेंगे वैक्सीन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

दुर्ग जिले में शुरू हुई वरिष्ठ नागरिकों के लिए ड्राइव इन वैक्सिनशन की सुविधा… कार में बैठे-बैठे बुजुर्ग लगा सकेंगे वैक्सीन

By @dmin
Published: May 6, 2021
Share
Major accident: house collapses, two girl including two woman died
Major accident: house collapses, two girl including two woman died
SHARE

भिलाई। वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए ड्राइव इन वैक्सिनशन सुविधा गुरुवार से दुर्ग जिले में आरम्भ हो गई। बुजुर्ग नागरिक अपनी कार में बैठे बैठे वैक्सीन लगवा रहे हैं। आधे घंटे कार में ही वैक्सीन लगने के बाद उन्हें रेस्ट करना होता है। यहां पर मेडिकल टीम मौजूद रहती है। आधे घंटे के ऑब्जरवेशन के बाद सब कुछ सामान्य रहने पर घर जाने की अनुमति दे दी जाती है। इस सुविधा से वरिष्ठ नागरिकों को काफी सुकून पहुंचा है। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही रेस्ट होने की वजह से यह मुहिम बुजुर्गों के लिए खासी उपयोगी हो रही है। आज 80 वर्ष की आयु से भी अधिक के बुजुर्ग वैक्सिनशन के लिए आये। इनमें से कई ऐसे थे जिन्हें चलने फिरने में समस्या थी। उन्होंने बताया कि इसी वजह से अब तक टीका लगाने का निर्णय रोक कर रखा था। उनके परिजनों ने भी कहा कि घर के बुजुर्गों की वैक्सिनशन की चिंता इस सहज सुविधा से आज दूर हो गई। इसके लिए जगह भिलाई के सूर्या शॉपिंग मॉल की पार्किंग को चुना गया है। यह पर्याप्त छायादार सुकून से भरी जगह है।
सुविधा आरंभ होने के पहले दिन विधायक देवेंद्र यादव एवं कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे भी मौजूद थे। विधायक एवं कलेक्टर ने वरिष्ठ नागरिकों से फीडबैक भी लिया वरिष्ठ नागरिकों ने बताया कि यह सुविधा बहुत अच्छी लगी, प्रशासन का यह नवाचार बहुत अच्छा लगा क्योंकि गर्मी बहुत अधिक है इसलिए वैक्सीनेशन सेंटर में देर तक रुकना कठिन था। इसके साथ ही गाड़ी में ही बैठे बैठे यह सुविधा उपलब्ध होने से हमारी बड़ी चिंता दूर हुई। सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर भी हम बहुत चिंतित थे लेकिन क्योंकि गाड़ी में ही बहुत थोड़े समय में वैक्सीनेशन हो गया, इसलिए हमारी चिंता पूरी तरह से दूर हो गई है। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी भी मौजूद थे। सूर्या शॉपिंग मॉल में यह कार्यक्रम जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में भिलाई नगर निगम द्वारा किया जा रहा है। कल शाम को ही वरिष्ठ नागरिकों के सभी व्हाट्सएप ग्रुप में इसकी सूचना दे दी गई थी इसके अलावा प्रेस के माध्यम से, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को इस संबंध में सूचित किया जा चुका था। आज सुबह से ही बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक सूर्या मॉल पहुंचे और वैक्सीनेशन का लाभ ले रहे हैं। यह मुहिम पहले ही दिन बहुत सफल होते दिख रही है और सुबह वैक्सिनेशन सेशन के आरंभ होने के 3 घंटे के भीतर ही 60 से अधिक वरिष्ठ नागरिक वैक्सिनशन करा चुके हैं।

यूपीएससी क्लीयर करने वालों को एक लाख रुपए देगी सरकार, सीएम साय के निर्देश पर जारी हुआ आदेश
युवा शक्ति, अन्नदाता और बुनियादी ढांचे को समर्पित विकसित भारत निर्माण का सशक्त ब्लूप्रिंट है बजट – रिकेश सेन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मेडिकल कॉलेज जगदलपुर के नवनिर्मित ऑडिटोरियम एवं ट्रामा सेन्टर का किया लोकार्पण…. बस्तर को 19 ग्रामीण सड़कों सहित कई निर्माण कार्यों की सौगात
हेवी ब्लास्टिंग की चपेट में आने से छात्रा की मौत, सीएम ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
सरगुजा जिले को मिली 155 करोड़ रूपए के विकास एवं निर्माण कार्यों की सौगात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बस्तर टाइगर शहीद महेंद्र कर्मा के पुत्र दीपक कर्मा का निधन, निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 202 # 06 may 2021

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?