ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग आईजी राम गोपाल गर्ग ने मतगणना स्थल का लिया जायजा, बोले- कड़ी सुरक्षा के बीच होगी काउंटिंग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedLoksabha Election 2024

दुर्ग आईजी राम गोपाल गर्ग ने मतगणना स्थल का लिया जायजा, बोले- कड़ी सुरक्षा के बीच होगी काउंटिंग

By Mohan Rao
Published: June 3, 2024
Share
आईजी गर्ग ने लिया मतगणना केन्द्र का जायजा
SHARE

भिलाई। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग के ने सोमवार को मतगणना स्थल का जायजा लिया। उन्होंने एसपी जितेन्द्र शुक्ला के साथ मतगणना स्थलों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में विवरण देकर, कड़ी सुरक्षा एवं हर गतिविधि पर पुलिस प्रशासन की नजर रहने की बात कही। प्रत्येक मतगणना हॉल में अभ्यर्थियों व गणना एजेन्टों के लिए पृथक प्रवेश द्वार होगें तथा रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग अफसर एवं गणना में लगे अन्य कर्मचारियों के लिए भी पृथक प्रवेश द्वार होगें।

आईजी गर्ग ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों, गणना एजेंटों एवं उनके निर्वाचन एजेंटों को फोटोयुक्त पहचान पत्र जारी किये गये है। सभी से अपेक्षित है कि वे अपने परिचय पत्र के साथ मतगणना हॉल में निर्धारित समय तक प्रवेश कर लें ताकि उन्हें असुविधा न हो। मतगणना केन्द्रों में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जहां प्रत्येक स्तर पर पहचान पत्र की जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। मतगणना केन्द्रों के पहले और बाहरी स्तर पर जिला पुलिस बल की तैनाती होगी। जहां से 100 मीटर का क्षेत्र पैदल यात्री क्षेत्र होगा। मतगणना परिसर में प्रवेश के लिए प्रवेश द्वार की विधिवत बैरिकेडिंग की है। किसी भी वाहन को पैदल यात्री क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नही दी जाएगी। प्रथम स्तर में प्रवेशकर्ताओं की पहचान की जांच करने के लिए पर्याप्त स्थानीय पुलिस बल की व्यवस्था होगी।

दूसरे स्तर में राज्य सशस्त्र बल की तैनाती की गई है। प्रवेश के पूर्व प्रत्येक व्यक्ति की पहचान पत्र के आधार पर जॉच व तलाशी ली जाएगी, ताकि कोई भी मोबाईल और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के साथ प्रवेश न करें। त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के साथ, मतगणना के दौरान बिना पास के किसी को भी मतगणना स्थल के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। चेकिंग के बाद ही आने-जाने की अनुमति दी जाएगी। किसी प्रकार के ज्वलनशील पदार्थ, नशे की वस्तुओं, डिजीटल डिवाइस, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच , कैलकुलेटर, आदि को ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। प्रत्याशियों, चुनाव अभिकर्ता एवं गणना अभिकर्ताओं को वैद्य अनुमति पास दिखाने के बाद ही मतगणना कक्ष में जाने की अनुमति रहेगी।

छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटे मे मिले 1368 नए संक्रमित, 1636 मरीज हुए डिस्चार्ज…
चालानी कार्यवाही को देख बताया बहाना.. निगम अधिकारियों ने वसूला जुर्माना…. दुर्गा पंडालों की भी जांच
बचपन में हुई पिटाई पर बोले आयुष्मान खुराना- नॉर्थ में चप्पल खाना परवरिश का हिस्सा…
श्रीराम कथा में प्रेरक प्रसंग, चिन्मयानंद बापू ने कहा- भगवान जिससे ज्यादा प्रेम करते हैं उसके ही नयन भिगोते हैं
Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, आज शाम होगी बारिश, जानिए अन्य जिलों का हाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जंगल में गाज गिरने से 26 मवेशियों की मौत, पोलमपल्ली गांव में घटी घटना जंगल में गाज गिरने से 26 मवेशियों की मौत, पोलमपल्ली गांव में घटी घटना
Next Article शापिंग माल में अचानक निकला धुंआ, लोग भागकर बाहर निकले शापिंग माल में अचानक निकला धुंआ, लोग भागकर बाहर निकले

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?