दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर व दुर्ग ग्रामीण के द्वारा कांग्रेस पार्टी की 136 वी स्थापना दिवस कांग्रेस भवन में मनाई गई। सर्व प्रथम जिलाध्यक्ष द्वय गया पटेल व निर्मल कोसरे द्वारा झंडारोहण कर सेवादल द्वारा सलामी दी गई। आदरणीय मोतीलाल वोरा को श्रद्धांजलि दी गई।

पूर्व विधायक प्रदीप चौबे ने कहा कि आर एस एस से प्रभावित जितने भी राजनीतिक विचारधारा के संगठन है वे सब अछूत थे जिसे हमारे नेताओं ने देश की मुख्यधारा में लाने का काम किया। जो देश को बांटने में लगे है, उन्हें आज सत्ता में काबिज देखकर लोग बहुत दुखी है। कांग्रेस पार्टी है जो भारत को आजादी दिलाई, राजीव गांधी ने देश को संचार व तकनीकी युग में ले गए। वरिष्ठ कांग्रेसी भवँरलाल जैन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व मे देश में प्रगति हुई। स्वतंत्रता के समय सीमित संसाधन थे। कांग्रेस के नेतृत्व में देश मे सुई से लेकर वायुयान बनाये गए। लेकिन वर्तमान समय मे साम्प्रदायिक ताकते सिर उठा रही है। किसानों की बात नही सुन रहे है, वे सड़क पर आंदोलनरत है। ऐसे समय मे कांग्रेस पार्टी के ऊपर जिम्मेदारी बढ़ जाती है। जिला अध्यक्ष गया पटेल, निर्मल कोसरे, शंकरलाल ताम्रकार, धीरज बाकलीवाल, राजेश यादव, लक्ष्मण चंद्राकर, शालिनी यादव, राजेन्द्र साहू, राधेश्याम शर्मा ने भी कांग्रेस के इतिहास पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन अल्ताफ अहमद नेे किया। आज के कार्यक्रम में पुकेश्वर भारदीय, गुलाबराव सोनारे, अब्दुल गनी, रत्ना नारमदेव, नीलेश चौबे, देवेंद्र देशमुख, हेमन्त तिवारी, अली असगर, नंदकुमार सेन, झुमुक साहू, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, अजय गुप्ता, रिवेंद्र यादव, करीम खान, पाशी अली, पार्वती सेंड, अनिल श्रीवास्तव, मनोज मढ़रिया, हरिओम सर्वे, प्रकाश ठाकुर, मन्नूलाल यादव,हरीश कुमार, टिकेश्वरी देशमुख, राजकुमार साहू, अनीश रजा, अशोक मेहरा, अलख नवरंग, बृजलाल पटेल, सदा बहार, विमल तिवारी, मीना पाल, एनी पीटर, कैलाश सिन्हा, बसंत खिलाड़ी, असफाक अहमद, अश्वनी जांगड़े, राजेश साहू, मोहित वल्ड, इन्द्रसेन शर्मा, ज्ञानेंद्र देवांगन, अशोक साहू, आनंद ताम्रकार, प्रकाश भारजद्वाज, मोहन साहू, मोहम्मद आमिर, कुणाल तिवारी, सतीश देवांगन, बृजमोहन, पप्पू चंद्राकर, परदेशीराम साहू, निशांत गोडबोले, शेखर साहू, राकेश सिन्हा, दिलीप ठाकुर, सन्नी साहू, नरेंद्र पटेल, भगत सिंह, पोषण साहू सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।




