ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Durg Crime : छट्ठी कार्यक्रम में गया था परिवार और इधर चोरों ने सूने मकान से पार कर दिए लाखों के गहने
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Durg Crime : छट्ठी कार्यक्रम में गया था परिवार और इधर चोरों ने सूने मकान से पार कर दिए लाखों के गहने

By Mohan Rao
Published: March 30, 2024
Share
चोरी
SHARE

दुर्ग। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मकान में लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। शिवपारा वार्ड 33 में रहने वाला एक परिवार छट्ठी समारोह में शामिल होने फिंगेश्वर गया हुआ था और इधर चोरों ने मौका देख सूने मकान मे सेंधमारी कर दी। चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर अलमारी से लाखों के सोने चांदी के जेवर व नगदी पर हाथ साफ किया। घर का ताला टूटने की जानकारी के मिलने के बाद मकान मालिक पहुंचा और उसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार शिव मंदिर के पास वार्ड नंबर 33 शिवपारा दुर्ग निवासी प्रवीण सेन के घर पर सेंधमारी हुई है। प्रवीण सेन की चंडी मंदिर के पास प्रवीण सेलून के नाम दुकान है। 27 मार्च की सुबह वह अपने परिवार के साथ बहन के घर छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम फिंगेश्वर जिला गरीयाबंद गया हुआ था। 29 मार्च को प्रवीण सेन कर भतीती प्राची सेन गाडी लेने उसके घर गई तो देखा कि मकान के अंदर गेट का ताला टूटा हुआ है। जैसे ही यह पता चला तो प्रवीण सेन वापस अपने घर लौटा।

घर लौटने के बाद उसने देखा कि कमरे के अंदर समान बिखरा पडा था आलमारी का ताला एवं लॉकर टूटा हुआ मिला। अलमारी रखे पुरानी इस्तेमाली जेवर  जिसमें सोने का हार, सोने की चैन, 1 सोने बिंदिया, 1 सोने का नथ 1 सोने की अंगूठी, सोने का झुमका, 3 सोने की इयरिंग, 3 जोडी सोने का बाली, 5 नग सोने की फुली एवं नथनी, 2नग सोने का लाकेट, 2 जोडी चांदी की पायल, एक चांदी की करधन, 7 जोडी चांदी का बिछिया, फिलिप्स का होमथिएटर, सीसीटीवी का डीबीआर व नगदी 10,000 गायब मिले। इस पूरे मामले में प्रवीण सेन की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

स्वामी आत्मानंद स्कूल लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय में 3 करोड़ की लागत से हुए उन्नयन कार्य का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
केरल, कर्नाटक में कई आईएसआईएस आतंकी मौजूद, बड़े हमले को दे सकते हैं अंजाम: यूएन
हैप्पी बर्थडे यश: एक फिल्म से ही सुपरस्टार बन गया साउथ का हीरो…
खुद गिरेगी महाविकास अघाड़ी सरकार, तब हम जनता को देंगे विकल्प: देवेंद्र फडणवीस
विधायक देवेन्द्र की पहल पर सेक्टर 4 में होगा एलईडी लाइट सह स्ट्रोटर्फ युक्त बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण, 10 लाख की लागत से होगा निर्माण कार्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आबकारी विभाग की कार्रवाई: अवैध शराब माफियाओं पर एक्शन, वाहन सहित दो गिरफ्तार आबकारी विभाग की कार्रवाई: अवैध शराब माफियाओं पर एक्शन, वाहन सहित दो गिरफ्तार
Next Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 165 # 30 March 2024

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?